फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Evaluation of UP Board answer sheets completed

UP Board: उत्तरपुस्तिकाएं का मूल्यांकन हुआ पूरा, अब बस रिजल्ट का इंतजार

Fri, 29 Mar 2024 11:07 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Fri, 29 Mar 2024 11:07 PM IST
सार

यूपी बोर्ड में हाईस्कूल और इंटर की कॉपियों के चेक करने का काम पूरा हो गया है। अब बोर्ड रिजल्ट की तैयारी में जुट जाएगा। हाथरस में तीन केंद्रों पर उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य किया गया।

विज्ञापन
Evaluation of UP Board answer sheets completed
यूपी बोर्ड परीक्षा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूर्ण हो गया। अंतिम दिन कुल 9994 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इस दौरान 529 परीक्षक अनुपस्थित रहे। 

विज्ञापन


उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए हाथरस जिले में तीन केंद्र बनाए गए थे। इनमें से अक्रूर इंटर कॉलेज पर मूल्यांकन 28 मार्च को पूर्ण हो गया। सरस्वती इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट की 115697 उत्तरपुस्तिकाएं आवंटित की गई थीं। 29 मार्च को इस केंद्र पर 5633 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। इस दौरान 310 परीक्षक अनुपस्थित रहे। पीबीएएस इंटर कॉलेज में 95189 उत्तरपुस्तिकाएं आवंटित की गई थीं। 29 मार्च को इस केंद्र पर 4361 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। केंद्र पर 219 परीक्षक अनुपस्थित रहे। 29 मार्च को कुल 9994 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। कुल 529 परीक्षक अनुपस्थित रहे। 
विज्ञापन


इसी के साथ यूपी बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूर्ण हो गया। अब माध्यमिक शिक्षा परिषद परीक्षा परिणाम की तैयारी में जुट जाएगा। इधर परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम के लिए इंतजार शुरू हो गया है। इस संबंध में डीआईओएस संत प्रकाश ने बताया कि यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूर्ण हो गया है। अब विभाग परीक्षा परिणाम की तैयारी में जुट जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed