Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Erase freedom fighter name after 24 hours

Hathras News: स्वतंत्रता सेनानी का नाम 24 घंटे में ही हटाया, क्षुब्ध परिजनों ने थाने में दी तहरीर

Mon, 29 Jan 2024 01:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Mon, 29 Jan 2024 01:14 AM IST
सार

स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर सासनी के प्राथमिक विद्यालय खेड़ा फिरोजपुर का नाम रख दिया गया। 24 घंटे बाद ही कुछ लोगों ने स्वतंत्रता सेनानी का नाम पोत दिया। मामले से गुस्साए परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी।

विज्ञापन
Erase freedom fighter name after 24 hours
प्राथमिक विद्यालय खेड़ा फिरोजपुर के भवन से हटाया स्वतंत्रता सेनानी का नाम - फोटो : स्वयं

विस्तार

सासनी के प्राथमिक विद्यालय खेड़ा फिरोजपुर का नाम स्वतंत्रता सेनानी रूपराम सिंह के नाम पर रखे हुए 24 घंटे भी नहीं बीते थे, कि उस पर कुछ लोगों ने दूसरा रंग पोत दिया। जब इसकी सूचना परिजनों को मिली, तो वह काफी क्षुब्ध हुए। इस संबंध में थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराने की तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


सुरेंद्र कुमार सिंह पुत्र कुंवर पाल सिंह निवासी खेड़ा फिरोजपुर ने थाने में तहरीर देते हुए कहा है कि उनके बाबा स्व ठाकुर रूपराम सिंह स्वतंत्रता सेनानी थे। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुसार स्वतंत्रता सेनानियों के नाम से अमृत महोत्सव के अंतर्गत शिलापटि्टकाएं एवं नामकरण हो रहा है। सार्वजनिक जगहों, प्राथमिक विद्यालय, निजी सचिवालय एवं चौराहों के नामकरण स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर हो रहे हैं।
विज्ञापन


इसी क्रम में उन्होंने भी एक प्रार्थना पत्र शिक्षा एवं विकासखंड कार्यालय में दिया था। जिसके बाद प्राथमिक विद्यालय खेड़ा फिरोजपुर का नाम उनके बाबा के नाम पर दिनांक 25 जनवरी 2024 को प्रधान पति एवं प्रधानाध्यापक की मौजूदगी में किया गया था। 26 जनवरी को ध्वजारोहण भी किया गया था। आरोप है कि बसपा समर्थक एवं प्रधान पति की साजिशों के तहत नाम पटि्टका पर दूसरा रंग पोत दिया। नामकरण समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे पूर्वजों का अपमान एवं शासनादेश की अवहेलना हुई है। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। परिजनों ने कहा है कि स्वतंत्रता सेनानी का सम्मान ध्यान में रखते हुए पुनः नामकरण किया जाए। इस संबंध में परिजनों ने थाने में जो तहरीर दी है, उसमें लिखा है कि स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर कालिख पोत दी गई है। इस प्रकरण में ग्राम प्रधान मधुबाला गौतम का कहना है कि बिना किसी आदेश के स्वतंत्रता सेनानी का नाम प्राथमिक विद्यालय पर लिखवा दिया गया था। जिसे हटा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed