फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Entrepreneurs from other states also keep an eye on Salempur Industrial Area

Hathras News: सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र पर दूसरे राज्यों के उद्यमियों की भी नजर

Sat, 14 Jun 2025 12:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 14 Jun 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs from other states also keep an eye on Salempur Industrial Area
सलेमपुर औद्योगिक क्षेत्र में में तैयार किए गए 714 प्लॉटों पर उद्योग लगाने में हाथरस ही नहीं, बल्कि दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा के उद्यमी भी उद्योग लगाने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। वह प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया की जानकारी लेने के लिए जिला उद्योग केंद्र के कार्यालय पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

सलेमपुर के इस औद्योगिक आस्थान में उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) ने 499 हेक्टेयर भूमि में 714 नए प्लॉट तैयार किए हैं। यूपीसीडा जल्द ही इनकी आवंटन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर रहा है। जिले के उद्यमियों को इसका बेसब्री से इंतजार है। कई उद्यमियों ने यहां औद्योगिक इकाइयां लगाने की योजना बना रखी है।
विज्ञापन

हाथरस ही नहीं, बल्कि दूसरे जिलों और राज्यों के उद्यमी भी सलेमपुर में उद्योग लगाने के इच्छुक हैं। वह न केवल सलेमपुर में तैयार किए गए प्लॉट का अवलोकन करने पहुंच रहे हैं, बल्कि जिला उद्योग केंद्र के कार्यालय में पहुंचकर यह भी मालूम कर रहे हैं कि आवंटन प्रक्रिया कब से शुरू होगी। वह यह भी पता कर रहे हैं कि सलेमपुर में उद्योगों के लिहाज से सभी सुविधाएं सुलभ हैं या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निवेश मित्र पोर्टल के माध्यम से होंगे आवेदन : सलेमपुर के नए औद्योगिक क्षेत्र में भूमि आवंटन के लिए निवेश मित्र पोर्टल के जरिये आवेदन लिए जाएंगे। इसमें भूमि की स्थिति, काटे गए प्लाॅट का नक्शा और अन्य सभी ब्योरा दिखाई देगा। ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने की प्रक्रिया भी जल्द शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed