फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Entrepreneurs demanded removal of encroachment of Ruheri-Rahanna road

Hathras News: उद्यमियों ने रुहेरी-रहना मार्ग के अतिक्रमण को हटाने की रखी मांग

Tue, 22 Aug 2023 12:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 22 Aug 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs demanded removal of encroachment of Ruheri-Rahanna road
कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक लेतीं डीएम। स्रोत : सूचना विभाग - फोटो : samvad
जिला स्तरीय उद्योग बंधु और औद्योगिक सुरक्षा फोरम की बैठक में डीएम अर्चना वर्मा ने जिले में होने वाले औद्योगिक निवेश में तेजी से कार्यवाही करने व उद्यमियों द्वारा किए गए आवेदन पत्रों पर शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




औद्योगिक आस्थान सहकारी समिति के अध्यक्ष देवेंद्र मोहता ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र सलेमपुर में प्राधिकरण द्वारा निरस्तीकरण से प्राप्त 500 एकड़ भूमि विकसित कर आवंटित करने की योजना प्रस्तावित है। डीएम ने वन विभाग तथा यूपीएसआईडीए को संयुक्त रूप से रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन




प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल ने कहा कि ग्राम पंचायत रूहेरी में एनएच के किनारे जलनिकासी के लिए नाले का निर्माण किया जाना है। डीएम ने जिला पंचायतराज अधिकारी को तत्काल एनएचआई से एनओसी प्राप्त कर नाला निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग ने रूहेरी-रहना मार्ग पर हो रहे अतिक्रमण और उसके चौड़ीकरण के लिए राजस्व विभाग द्वारा अतिक्रमण हटवाए जाने हैं। डीएम ने एसडीएम सासनी को अतिक्रमण हटाने के लिए टीम को मौके पर भेजने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed