फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Engineers and contractors were not found at the 18 crore hospital under construction

Hathras News: निर्माणाधीन 18 करोड़ के अस्पताल में नहीं मिले इंजीनियर-ठेकेदार, स्पष्टीकरण तलब

Sun, 08 Feb 2026 02:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Engineers and contractors were not found at the 18 crore hospital under construction
यूपी सिडको के चेयरमैन वाईपी सिंह को बागला जिला अस्पताल के परिसर में 18 करोड़ रुपये से बन रहे क्रिटिकल केयर यूनिट के निर्माण में लापरवाही मिली। यहां न तो ठेकेदार मिले, न कंपनी का कोई सिविल इंजीनियर। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने दोनों से स्पष्टीकरण तलब किया है। तकनीकी खामियों को सही कराने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन




चेयरमैन का यह दूसरा दौरा है। इससे पहले 16 फरवरी 2025 को भी वे क्रिटिकल केयर यूनिट का निरीक्षण करने आए थे। तय समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए थे, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। मई 2025 तक निर्माण पूरा होना था, लेकिन यहां अभी तक 68 फीसदी काम ही हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि अक्तूबर 2025 से बजट के अभाव में इसका काम बंद है। इस प्रोजेक्ट को शासन से केवल 8.87 करोड़ रुपये ही मिले थे। 22 जनवरी के अंक में इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। प्रशासनिक पत्राचार व मामला सुर्खियों में आने के बाद इस सप्ताह यूपी सिडको के खाते में अगली किस्त के 6.20 करोड़ रुपये आए हैं, जिसके बाद काम शुरू कर दिया गया है। अब तक अस्पताल को 15 करोड़ रुपये मिले हैं, तीन करोड़ का भुगतान शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी सिडको के एक्सईएन संजय गंगवार ने बताया कि ठेकेदार को नोटिस दिया जा रहा है। यहां तैनात इंजीनियर सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं, इसलिए वे मौजूद नहीं थे। ठेकेदार को दूसरे इंजीनियर की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं। यदि शेष किस्त के तीन करोड़ रुपये भी समय से मिल जाते हैं तो काम तेजी से पूरा होगा। शासन से छह माह का समय मांगा गया है। निरीक्षण में सीएमएस डाॅ. सूर्यप्रकाश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed