फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   End of recognition of three city centers in the city

शहर के तीन पत्राचार केंद्रों की मान्यता समाप्त

Tue, 16 Jul 2019 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
End of recognition of three city centers in the city
शहर के तीन पत्राचार केंद्रों की मान्यता समाप्त
विज्ञापन

अपर शिक्षा निदेशक पत्राचार शिक्षा संस्थान प्रयागराज ने की कार्रवाई
कई सालों से नहीं हुए इन केंद्रों पर पत्राचार से पढ़ाई के लिए पंजीकरण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शहर के एक और सासनी के दो माध्यमिक विद्यालयों में चलने वाले पत्राचार के कोर्स की मान्यता को अपर शिक्षा निदेशक पत्राचार शिक्षा संस्थान प्रयागराज ने समाप्त कर दिया है। अब इन केंद्रों पर पत्राचार से पढ़ाई के लिए पंजीकरण नहीं होंगे।
शहर के रामबाग इंटर कॉलेज, सासनी के केएल जैन इंटर कॉलेज और कन्या इंटर कॉलेज सासनी में पत्राचार से 11वीं और 12वीं के पंजीकरण हुआ करते थे। यहां पर पंजीकृत बच्चों को बोर्ड परीक्षा में शामिल होने का मौका मिल जाता था, लेकिन इन तीनों पत्राचार शिक्षा केंद्रों पर पर पिछले कई सालों से पत्राचार पंजीकरण शून्य है।
विज्ञापन

इसके चलते अपर शिक्षा निदेशक पत्राचार शिक्षा संस्थान प्रयागराज ने तीनों विद्यालयों को पत्राचार पंजीकरण केंद्र के रूप में पूर्व में प्राप्त मान्यता को निरस्त कर दिया है। इस सूची में प्रदेश भर के 35 विद्यालयों के नाम शामिल हैं। जिसमें अपने जिले के तीन कॉलेजों के नाम भी हैं। डीआईओएस सुनील कुमार ने बताया कि जनपद में संचालित पत्राचार शिक्षा केंद्रों की मान्यता को शासन स्तर से निरस्त कर दिया गया है। इस संबंध में संबंधित कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed