फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   emu train will started from hathras junction station

ईएमयू में हाथरस जंक्शन से दिल्ली के लिए सवार होंगे यात्री

Sat, 27 Feb 2021 11:45 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
emu train will started from hathras junction station
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

ईएमयू में सवार होने के लिए जिले के यात्रियों को हाथरस जंक्शन स्टेशन पहुंचना होगा। सुबह छह बजकर दस मिनट पर हाथरस जंक्शन स्टेशन से ईएमयू रवाना होगी। रात को नौ बजकर बीस मिनट पर हाथरस जंक्शन पर आएगी। यह ट्रेन हाथरस किला रेलवे स्टेशन पर नहीं आएगी। इससे शहर के यात्री परेशान हैं। उन्हें इस ट्रेन से जाने के लिए हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचना होगा, जोकि शहर के करीब दस किमी दूर है।
हाथरस से दिल्ली के लिए रबड़ी, सब्जी, गारमेंट आदि के व्यापारी हर रोज सफर करते हैं। ईएमयू चलने से जिले के यात्रियों को पूरी तरह राहत नहीं मिली है। क्योंकि यह ट्रेन हाथरस जंक्शन स्टेशन से संचालित होगी। हाथरस जंक्शन पर ही वापसी में आएगी। ट्रेन सुबह छह बजकर दस मिनट पर चलकर सुबह दस बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वहीं शाम पांच बजकर 55 मिनट पर दिल्ली से चलकर रात को नौ बजकर बीस मिनट पर हाथरस जंक्शन आएगी।
विज्ञापन

कहीं किला स्टेशन सिमट न जाए कागजों में
हाथरस किला स्टेशन से संचालित होने वाली पैसेंजर ट्रेन का मार्ग परिवर्तन होने के बाद स्थानीय लोगों को ऐसा लग रहा है कि ट्रेन के बंद होने से कहीं हाथरस किला स्टेशन खत्म न हो जाए। इसकी वजह यह भी है कि इससे केवल यही यात्री ट्रेन संचालित होती थी। वह भी कोरोना काल से बंद थी। अब ईएमयू शुरू हुई तो वह भी इस स्टेशन से शुरू नहीं होगी। अब यात्री किला स्टेशन से ईएमयू को संचालित करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed