फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Employment servants have not received salary for 16 months

Hathras News: रोजगार सेवकों को 16 माह से नहीं मिला वेतन

Thu, 20 Mar 2025 12:58 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 20 Mar 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Employment servants have not received salary for 16 months
ग्राम रोजगार सेवकों ने बुधवार को खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने 16 महीने का मानदेय न मिलने की शिकायत की। ज्ञापन में कहा गया है कि मानदेय न मिलने से रोजगार सेवकों के परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं।
विज्ञापन

रोजगार सेवकों की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि उन्हें दिवाली और होली जैसे बड़े त्योहारों पर भी मानदेय नहीं दिया गया। अप्रैल में रोजगार सेवकों ने मनरेगा का कार्य बंद कर दिया था, लेकिन खंड विकास अधिकारी ने जल्द मानदेय दिलवाने का आश्वासन देकर काम शुरू करा दिया। प्रांत मंत्री दिनेश कुमार ने कहा कि मनरेगा में प्रदेश देश में कई वर्षों से लगातार अव्वल रहा है। इसके बावजूद रोजगार सेवकों को मानदेय न दिया जाना निंदनीय है।
विज्ञापन

अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष विनोद चौधरी ने की। बैठक में विमल कुमार, मधु सेंगर, जसवंत सिंह आजाद, दिनेश कुमार, विनोद चौधरी आदि ने विचार व्यक्त किए। बीडीओ सुरेंद्र सिंह का कहना है कि इनका भुगतान प्रशासनिक मद से होगा। प्रशासनिक मद मनरेगा के कुल काम की साढ़े तीन फीसदी धनराशि से सृजित होती है। जब तक प्रशासनिक मद सृजित नहीं होगी, तब तक रोजगार सेवकों का मानदेय लंबित नहीं माना जा सकता।ज्ञापन देने वालों में गगन कुमार, ललित कुमार, राजेंद्र प्रसाद, तेजेंद्र कुमार, कल्पना, भारती शर्मा, कुलदीप शर्मा, अफजल खान, अरुण चौधरी, ललित कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed