{"_id":"64d504e34ed5589d190fe635","slug":"employee-in-office-resting-with-feet-on-desk-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कार्यालय में कर्मचारी दिखा मेज पर पैर रख आराम करता, नशे की हालत में कर्मी का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कार्यालय में कर्मचारी दिखा मेज पर पैर रख आराम करता, नशे की हालत में कर्मी का वीडियो वायरल
Thu, 10 Aug 2023 09:10 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 10 Aug 2023 09:10 PM IST
सार
सादाबाद विकास खंड कार्यालय में नशे की हालत में कुर्सी पर आराम की मुद्रा में बैठे एक कर्मचारी का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
सादाबाद खंड विकास कार्यालय में नशे की हालत में बैठा बाबू
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक कर्मचारी आराम की मुद्रा में कुर्सी पर बैठे हुए है। वह कर्मचारी काम करने की मेज पर पांव रखकर मजे से नशे की हालत में दिखा।
विज्ञापन
सादाबाद विकास खंड कार्यालय में नशे की हालत में कुर्सी पर आराम की मुद्रा में बैठे एक कर्मचारी का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कर्मचारी को मेज पर पैर रखकर आराम फरमाते हुए सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है।
विज्ञापन
इस बारे में खंड विकास अधिकारी अजीत सिंह ने बताया कि यह व्यक्ति विकास खंड कार्यालय में कनिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात रहा था। उसकी इन्हीं हरकतों के कारण वह वर्तमान में जिला विकास अधिकारी कार्यालय से संबद्ध है। कार्यालय में जबरन आकर बैठ जाता है।
विज्ञापन