फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Employee found drinking alcohol at cowshed; recommendation made to terminate his services.

Hathras News: गोशाला में शराब पीते मिला कर्मचारी, सेवा समाप्ति की संस्तुति

Tue, 01 Sep 2026 01:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 01 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Employee found drinking alcohol at cowshed; recommendation made to terminate his services.
गोशाला में पुलिस को शराब का टेट्रा पैक दिखाते गो सेवक। संवाद - फोटो : Samvad
जलेसर रोड स्थित नगर पालिका की गोशाला में उस वक्त खलबली मच गई, जब एक कर्मचारी को स्थानीय युवकों ने सोमवार दोपहर को गोशाला परिसर के अंदर ही शराब पीते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। हंगामा और विरोध प्रदर्शन के बाद घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ईओ ने आरोपी कर्मचारी की सेवा समाप्ति के निर्देश संबंधित आउटसोर्सिंग फर्म को दिए हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का आरोप है कि गोशाला में कई दिनों से गलत गतिविधियों की जानकारी मिल रही थी। दोपहर को कुछ लोग एकत्रित होकर गोशाला में पहुंच गए। आरोप है कि आउटसोर्सिंग कर्मचारी शराब के नशे में मिले। वहां शराब के टेट्रा पैक, पानी की थैलियां व गिलास मिले। युवकों ने मौके पर ही हंगामा शुरू कर दिया और तुरंत पुलिस को सूचना दे दी।
विज्ञापन

देखते ही देखते गोशाला पर भीड़ जमा हो गई। इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जो तेजी से वायरल हो गया, जिसके बाद नगर पालिका प्रशासन तुरंत हरकत में आया। अधिशासी अधिकारी ने संबंधित आउटसोर्सिंग फर्म को पत्र लिखकर गो श्रमिक अवधेश उपाध्याय की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त करने की संस्तुति की है। साथ ही फर्म को आरोपी कर्मचारी की जगह नए गो श्रमिक की तैनाती करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



गोशाला जैसे पवित्र और जिम्मेदार कार्यस्थल पर इस तरह की अनुशासनहीनता और अनैतिक गतिविधि को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में भी यदि कोई कर्मचारी लापरवाही या नियम विरुद्ध कार्य करता पाया गया तो उस पर भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई की जाएगी। संबंधित फर्म को गोशाला में जल्द नई भर्ती करने के निर्देश दिए हैं।

-रोहित सिंह, ईओ नगर पालिका परिषद हाथरस
शिकायत पर गोशाला का प्रभार भी बदला

गोशाला में कर्मचारी के शराब पीने के मामले में ईओ नगर पालिका ने प्रभारी नजूल निरीक्षक यशुराज शर्मा से गोशाला का प्रभार हटा दिया है। उनकी जगह कर अधीक्षक रामकिशोर वर्मा को गोशाला का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। ईओ ने उन्हें संरक्षित गोवंश की देखभाल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। कार्य में लापरवाही के कारण पर्यवेक्षक/आउटसोर्सिंग अमित कुमार शर्मा को भी तत्काल प्रभाव से पालिका सेवा से हटा दिया गया है। उन्हें समस्त अभिलेख कर अधीक्षक को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed