{"_id":"66e213d991761eee15085344","slug":"electricity-supply-to-more-than-100-villages-disrupted-due-to-line-fault-hathras-news-c-57-1-sali1014-101576-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: लाइन में खराबी से 100 से ज्यादा गांवों की बिजली ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: लाइन में खराबी से 100 से ज्यादा गांवों की बिजली ठप
Thu, 12 Sep 2024 03:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 12 Sep 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
132 केवी विद्युत उपकेंद्र नगला रति से हसायन और महौ के उपकेंद्र के लिए आ रही हाइटेंशन लाइन में अचानक खराबी आ गई। इस कारण सुबह पांच बजे से लेकर खबर लिखने तक इन दोनों उपकेंद्रों से जुड़े दो कस्बों और 100 से ज्यादा गांवों की बिजली ठप रही। बिना बिजली के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
बुधवार को सुबह से हुई बारिश के कारण इस लाइन में खराबी आई। सूचना पर उपखंड अधिकारी शुभम सिंह और अवर अभियंता पुष्पेंद्र कुमार सिंह विमल मौके पर पहुंच गए। बारिश में लाइन पर काम जारी रहा, लेकिन देर शाम तक सफलता नहीं मिल सकी। बिना बिजली के लोगों के घरेलू काम चौपट हो गए। बिजली से जुड़ी व्यावसायिक गतिविधियां भी नहीं चल सकीं। घरों में लगे इन्वर्टर जवाब दे गए।
इस कारण कस्बा हसायन व महौ के के अलावा गांव बघराया, इटर्नी, मथुरापुर, अंडौली, नगरिया, हैथा रघुनाथपुर, नगला आल, श्रीनगर, खुशालगढ़, सीधामई, बनवारीपुर,जगदेवपुर, बाण अब्दुलहईपुर, बदनपुर, नगला डांडा, नगला रति, जाऊ, लोधीपुर, बकायन, कोंडरा व हैदलपुर सहित 100 से ज्यादा गांवों की बिजली ठप हो गई। एसडीओ शुभम सिंह ने बताया कि बारिश के चलते लाइन की खराबी को दूर करने में दिक्कत आ रही है।