फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Electricity officials also filed a complaint in the smart meter dispute.

Hathras News: स्मार्ट मीटर विवाद में बिजली अधिकारियों ने भी दी तहरीर

Thu, 20 Nov 2025 02:38 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Nov 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Electricity officials also filed a complaint in the smart meter dispute.
क्षेत्र के जिरौली डोर गांव में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची विद्युत विभाग की टीम पर मंगलवार को हुए हमले के मामले में अब विभागीय अधिकारियों ने भी मोर्चा संभाल लिया है। विभाग की ओर से हमले के संदर्भ में तहरीर दी गई है। ग्रामीण इस मामल में पहले ही तहरीर दे चुके हैं।
विज्ञापन

बुधवार को उपखंड अधिकारी सौरभ भारद्वाज, अवर अभियंता संतोष शर्मा और पेट्रोलमैन साजन गौतम ने थानाध्यक्ष लोधा को सामूहिक तहरीर सौंपकर आरोपियों पर सरकारी कार्य में बाधा, हंगामा और धमकी देने की सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की मांग की गई है। विद्युत विभाग के अधिकारियों द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार 18 नवंबर की सुबह करीब 11 बजे टीम नियमित कार्य के तहत गाँव पहुंची थी। तभी कुछ लोगों ने अचानक हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि कुछ व्यक्तियों ने मारपीट की योजना बना ली थी और इसकी सूचना एसडीओ ने तत्काल पुलिस को दी। इसके बावजूद ग्रामीणों ने मौके पर “पकड़ो-पकड़ो, मारो-मारो” कहते हुए टीम को दौड़ा लिया। तहरीर में यह भी उल्लेख किया गया है कि इससे पहले भी आरोपी एक व्यक्ति पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज हो चुका है, इसलिए बदले की भावना से विभागीय कर्मचारियों के खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने की कोशिश की जा रही है। इधर, किसानों द्वारा मंगलवार को अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई थी। अब बिजली विभाग द्वारा तहरीर सौंपे जाने के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों को आधार बनाकर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल सत्यवीर सिंह का कहना है कि आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है, सत्यता के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed