फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   electricity minister got anger on electricity issues

दुर्घटनाओं को लेकर ऊर्जा मंत्री के तेवर सख्त

Mon, 27 Apr 2020 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
electricity minister got anger on electricity issues
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

बिजली लाइनों पर काम करने वाले संविदा कर्मियों के गैंग हर रोज दुर्घटनाओं का शिकार होते हैं। इस पर ऊर्जा मंत्री के तेवर सख्त हैं। ऊर्जा मंत्री ने साफ शब्दों में कहा है कि संविदा कर्मचारियों को वायरलेस सेट व अन्य संचार माध्यम उपलब्ध कराए। ताकि आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लग सके।

उल्लेखनीय है कि हाथरस जिले में 64 बिजली घरों के जरिए सवा दो लाख उपभोक्ताओं को सप्लाई दी जाती है। बिजली सप्लाई को सामान्य रखने के लिए करीब 400 संविदा कर्मचारी सबस्टेशन पर तैनात हैं। दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ऊर्जा मंत्री सतर्क नजर आ रहे हैं। ऊर्जा मंत्री ने कार्यदायी एजेंसियों से साफ शब्दों में कहा है कि वे कार्य करने वाले कर्मचारियों को वायरलेस या अन्य संचार माध्यम उपलब्ध कराए। इसके अलावा फीडर वार कर्मचारियों के नाम अंकित किए जाएं। जिस फीडर पर जो कर्मचारी अंकित है वही कार्य करने के लिए जाएगा ।इसके साथ ही यह भी कहा है कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए खंड के अधिकारी पूरी तरह से अधीनस्थों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed