{"_id":"684c6ecf63624bee280edbce","slug":"electricity-is-being-disrupted-somewhere-due-to-fault-and-somewhere-due-to-tripping-hathras-news-c-56-1-mrt1060-132994-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कहीं फाल्ट तो कहीं ट्रिपिंग से ठप रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कहीं फाल्ट तो कहीं ट्रिपिंग से ठप रही बिजली
Sat, 14 Jun 2025 12:02 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट भी लोगों को परेशान कर रहा है। शुक्रवार को सुबह से ही शहर के लगभग सभी फीडरों पर ट्रिपिंग के चलते बिजली की आवाजाही का खेल चलता रहा। शहर में दो जगह फाल्ट होने से भी कई इलाकों की बिजली ठप रही।
भीषण गर्मी में बिजलीघरों में लगे उपकरण भी ओवरलोडिंग की मार से हांफने लगे हैं। इसका नतीजा, बिजली की ट्रिपिंग और फाल्ट के रूप में सामने आ रहा है। शहर से लेकर देहात तक बिजली की ट्रिपिंग लोगों को परेशान कर रही है। शुक्रवार को शहर के मुरसान गेट, बागला मार्ग, प्रगतिपुरम, ओढ़पुरा व नवीपुर विद्युत उपकेंद्रों पर बिजली ट्रिप होती रही।
एक बार बिजली गुल होने के बाद आने में 15 मिनट से आधा घंटे का समय ले रही थी, जिससे लोग घरेलू काम भी नहीं कर पाए। पानी के संकट का भी सामना करना पड़ा।
शहर के अलीगढ़ रोड पर बृहस्पतिवार की रात सात बसंत बाग के आसपास फाल्ट होने पर करीब तीन घंटे तक बिजली बाधित रही। रात करीब 10 बजे बिजली बहाल हो सकी। इस दौरान बागला कॉलेज रोड, लेबर कॉलोनी, नेहरू कॉलोनी, खंदारी गढ़ी, विष्णुपुरी, मुंशी गजाधर सिंह मार्ग, साकेत कॉलोनी, गिर्राज कॉलोनी, चित्रगुप्त नगर, गांधी पार्क तिराहा आदि इलाके बिना बिजली के रहे।
विज्ञापन
आगरा रोड पर गिजरौली बिजलीघर की लाइन में शुक्रवार की सुबह आठ बजे फाल्ट हुआ, जिससे इससे जुड़े टाप रोड, कलवारी रोड, गिजरौली, नगला बेरिया, नगला टीका, नगला भोजा, नगला धन सिंह, कुंवरपुर, रोशन विहार आदि इलाकों की बिजली ठप हो गई। करीब ढाई घंटे बाद सुबह साढ़े 10 बजे इन इलाकों की बिजली बहाल हो सकी।
गर्मी अधिक है, इसलिए उपकरणों पर लोड भी अधिक पड़ रहा है। छोटे-छोटे फाल्ट के कारण समस्या आ रही है, लेकिन तत्काल जेई सहित अन्य कर्मियों को मौके पर भेजकर फाल्ट दूर कराए जा रहे हैं। कई बार हीट होने पर उपकरणों को ठंडा करने के लिए बंद भी किया जा रहा है। इस कारण भी आपूर्ति में व्यवधान होता है।
-संदीप कुमार, अधिशासी अभियंता प्रथम।