फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Electricity failure of child ward of district hospital, children started crying due to heat

Hathras News: जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड की बिजली गुल, गर्मी से बिलबिलाने लगे बच्चे

Sun, 26 Mar 2023 12:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sun, 26 Mar 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Electricity failure of child ward of district hospital, children started crying due to heat
जिला महिला अस्पताल में बिजली लाइन में फॉल्ट होने से एसएनसीयू में आपूर्ति ठप हो गई। केएमसी इकाई और मरीजों के प्रतीक्षालय में अंधेरा छा गया। गर्मी बढ़ने होने पर मासूम रोने लगे। 45 मिनट बाद बिजली आने पर स्थित सामान्य हुई।
विज्ञापन


जिला महिला अस्पताल स्थित एसएनसीयू (स्पेशल न्यू बॉर्न केयर यूनिट) में गंभीर नवजात शिशुओं का उपचार किया जाता है। शनिवार सुबह अचानक एसएनसीयू की बिजली गुल हो गई। इससे प्रतीक्षालय और केएमसी इकाई (कंगारू मदर केयर) में अंधेरा छा गया।
विज्ञापन



सबसे ज्यादा परेशानी केएमसी इकाई में भर्ती बच्चों व महिला तीमारदारों को हुई। बिजली न होने के चलते पंखे बंद हो गए। ऐसे में गर्मी बढ़ने पर मासूम रोने लगे। रोशनी न होने से मरीजों को मोबाइल टार्च का सहारा लेना पड़ा। करीब 45 मिनट बाद बिजली आई तब कहीं जाकर स्थित सामान्य हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



बच्चे की तबियत खराब है। उपचार के लिए एसएनसीयू लेकर आए हैं। यहां करीब 45 मिनट से बिजली नहीं आ रही। अंधेरा होने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। - धनंजय, तीमारदार।


मेरा बच्चा बीमार है। उसे उपचार के लिए एसएनसीयू लेकर आई हूं। यहां काफी देर से बिजली नहीं आ रही है। परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। - मोना, तीमारदार


- विद्युत लाइन में फॉल्ट होने से एसनसीयू की बिजली चली गई थी। एसएनसीयू में इनवर्टर की व्यवस्था है। शनिवार को कोई अति गंभीर बच्चा भर्ती नहीं था। इसलिए जनरेटर नहीं चलाया गया। अन्यथा तत्काल जनरेटर चला दिया जाता है। करीब 30 मिनट बाद बिजली आ गई और स्थिति सामान्य हो गईं। - डॉ. शैली सिंह, सीएमएस जिला महिला अस्पताल हाथरस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed