{"_id":"644ec0e8698d23c5e60a4c36","slug":"electricity-failure-in-half-the-city-people-yearn-for-water-hathras-news-c-2-1-105537-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: आधे शहर में गुल रही बिजली, पानी को तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: आधे शहर में गुल रही बिजली, पानी को तरसे लोग
Mon, 01 May 2023 12:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 01 May 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
आधे शहर में रविवार की दोपहर से शाम तक कई घंटे बिजली संकट रहा। इस कारण लोग बिना बिजली के मुश्किलों का सामना करना पड़ा। शाम को करीब सात बजे बिजली आने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
उल्लेखनीय है कि शहर से देहात तक बिजली की लाइनें जर्जर हालत में हैं। इस कारण आए-दिन लोगों को बिना बिजली के मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। विभाग द्वारा गर्मी को ध्यान में रखते हुए लाइनों की मरम्मत के काम की शुरुआत कर दी गई है। रविवार को शहर के मीतई 220 केवीए सबस्टेशन से निकलने वाले गिजरौली, नवीपुर, कांशीराम टाउनशिप, डिस्टि्रक्ट कोर्ट फीडर की लाइन पर मरम्मत का काम चला।
इस कारण शहर के आगरा रोड, चावड़ गेट, जामा मस्जिद चौराहा, नयागंज, कलवारी, गिजरौली सहित कई इलाकों में बिजली गुल रही। लोग बिना बिजली के जरूरी कामकाज नहीं सके। घरों में लगे उपकरण शोपीस बने रहे। पीने के पानी तक के लिए लोगों को भटकना पड़ा। लोग बिजली विभाग को कोसते हुए नजर आए। शाम को करीब सात बजे बिजली आपूर्ति सुचारु हई। अधिशासी अभियंता अभिषेक सिंह का कहना है कि लाइनों की मरम्मत के चलते कुछ समय बिजली आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
बिजली व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। कभी दिन तो कभी रात में बिजली गुल हो रही है। आज तो दोपहर से बिजली बाधित हो रही है। इस कारण बिना बिजली के कामकाज प्रभावित हो रहा है।
-मोहित खंडेलवाल, उपभोक्ता
बिजली विभाग को लाइनों की मरम्मत का काम गर्मियों से पहले करना चाहिए था। अब गर्मी की शुरुआत हो गई है। अब विभाग को लाइनों को सुध आई है। इसका खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है।
-रामहरी, उपभोक्ता
शहर से देहात तक बिजली की लाइनें जर्जर हालत में हैं। इस कारण जरा सा लोड पड़ने पर बिजली की लाइनें जवाब दे जाती हैं। इस कारण हर रोज कई घंटे बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है।
-राजीव वार्ष्णेय, उपभोक्ता