{"_id":"5d85189c8ebc3e0172326929","slug":"electricity-crisis-again-deepened-from-noon-to-evening-hathras-news-ali214111647","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहर से शाम तक फिर गहराया बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहर से शाम तक फिर गहराया बिजली संकट
विज्ञापन
केबल बक्से में धमाका, गहराया बिजली संकट
ओढ़पुरा के 33 केवीए बिजलीघर में आई खराबी
शहर के कई इलाकों में शाम तक बाधित रही आपूर्ति
हाथरस। शहर के लोगों को पर्याप्त बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। कभी रात तो कभी दिन में बिजली गुल होना आम बात हो गई है। शुक्रवार की दोपहर को ओढ़पुरा बिजलीघर पर 33 केवीए के केबल बक्से में धमाका हो गया। इस कारण दोपहर से शाम तक शहर के तमाम इलाकों में बिजली गुल रही। बिना बिजली के लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ा। कर्मी बिजली आपूर्ति को सामान्य करने में जुटे रहे।
बिजली महकमे का राजस्व वसूली पर काफी ध्यान है, लेकिन उपकरणों की देखरेख पर कतई ध्यान नहीं है। इस कारण लोगों को कई घंटे बिजली संकट से जूझना पड़ता है। शुक्रवार की दोपहर को अचानक ओढ़पुरा बिजलीघर पर 33 केवीए के केबल बक्से में धमाका हो गया, जिससे शहर के अलीगढ़ रोड, बागला कॉलेज मार्ग, नेहरू कॉलोनी, साकेत कॉलोनी, गिर्राज कॉलोनी, प्रगतिपुरम, गांधी पार्क तिराहा सहित कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। बिजली जाने से घरों में लगे उपकरण शोपीस बन गए।
कल-कारखानों की मशीनें थम गईं। उमसभरी गर्मी के मारे लोगों का हाल-बेहाल हो गया। शाम को केबल बक्से की मरम्मत का काम पूरा होने के बाद बिजली आई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। जेई ऋतु शर्मा का कहना है कि ओढ़पुरा बिजलीघर पर 33 केवीए के केबिल बक्से में धमाका हो गया था। इस कारण कुछ घंटे आपूर्ति प्रभावित रही है।