फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Electric wires hanging in many areas of the city

Hathras News: शहर के कई इलाकों में लटक रहे बिजली के तार

Tue, 11 Apr 2023 12:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 11 Apr 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Electric wires hanging in many areas of the city
शहर के कई इलाकों में बिजली के तार लटक रहे हैं। ऐसे में बिजली के तारों में फॉल्ट हो जाते हैं। जर्जर तारों के चलते लोगों को हर रोज बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन विभागीय अफसर रिवेंम्प स्कीम तहत मरम्मत का काम शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

शहर में बिजली की लाइनें आरएपीडीआरपी योजना के तहत 10 साल पहले डाली गई थी। अब बदलते समय में यह लाइन काफी जर्जर हो गई है। बंच कंडक्टर लाइन की यह हालत है कि यदि तार टूटकर गिर जाए तो उसकी पीवीसी चटक रही है। अब गर्मी की शुरुआत के साथ बिजली की लाइनें जबाब दे रही है। जरा सा लोड पड़ने पर लाइनों में फॉल्ट होना आम बात हो गई है।
विज्ञापन

फॉल्ट के चलते काफी काफी देर कभी दिन में कभी रात में बिजली गुल हो रही है। इसका खामियांजा आमजन को भुगतना पड़ रहा है। शहर के श्यामकुंज में लाइन जगह जगह झूल रही है। इस कारण लोगों को अनहोनी का डर भी सताता रहता है। इस मामले में अधिशासी अभियंता अभिषेक सिंह का कहना है कि लाइनों को बदलवाने पर ध्यान दिया जा रहा है। जल्द रिवेंम्प स्कीम के तहत काम शुरू होगा। अभी सर्वे का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली की लाइन में आए दिन बंदर फॉल्ट करते हैं। इस कारण कभी दिन में कभी रात में बिजली गुल होना आम बात हो गई है। विभागीय अधिकारी लाइन मरम्मत के नाम पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। - शिवा शर्मा, उपभोक्ता
-
बिजली व्यवस्था भगवान भरोसे हैं। लाइनें झूल रही हैं। इस कारण अनहोनी का डर सताता रहता है। साथ ही आए दिन काफी काफी देर बिना बिजली के रहना पड़ता है। - अभिषेक, उपभोक्ता

-
अब गर्मी की शुरुआत हो गई है। दिन पर दिन बिजली का संकट कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कभी रात में कभी दिन में बिजली गुल होना आम बात हो गई है। इस कारण कामकाज भी प्रभावित होता है। - श्रीनिवास, उपभोक्ता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed