{"_id":"5d1663378ebc3e3c882152e8","slug":"electric-scorching-workers-contracted-by-electric-current","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से झुलसा विद्युत कर्मी संविदा कर्मियों ने घेरा बिजलीघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से झुलसा विद्युत कर्मी संविदा कर्मियों ने घेरा बिजलीघर
Sat, 29 Jun 2019 12:28 AM IST
Mohd Rafeek
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
Published by: Mohd Rafeek
Updated Sat, 29 Jun 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
बिजलीघर पर नारेबाजी करते हुए संविदा विद्युत कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सादाबाद। कस्बे के मोहल्ला व्यापारियान में गुरुवार की देर रात शट डाउन लेने के बाद भी पोल में करंट आने की शिकायत को दूर करने गया एक संविदा विद्युत कर्मी पोल पर चढ़ते ही करंट की चपेट में आकर झुलस गया। वह पोल से नीचे गिरकर घायल भी हो गया। इससे अन्य बिजलीघरों के संविदा कर्मियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। आक्रोशित संविदा कर्मियों ने एकत्रित होकर कस्बे में बिजलीघर रोड स्थित बिजलीघर का घेराव कर लिया और नारेबाजी की। सूचना पर मौके पर एसडीओ भी पहुंच गए।
जानकारी के मुताबिक गांव ताजपुर निवासी रामकिशन पुत्र भैंरो सिंह बिजली महकमे में संविदा कर्मी के पद पर तैनात है। गुरुवार की रात को करीब 11 बजे वह अपने एक अन्य साथी रामनरेश के साथ बिजलीघर से शट डाउन लेकर कस्बे के मोहल्ला व्यापारियान में एक पोल में करंट आने की शिकायत को दूर करने के लिए गया था। एक पोल पर रामकिशन तो दूसरे पोल पर रामनरेश चढ़ा, लेकिन रामकिशन जैसे ही पोल पर चढ़ा और तारों को टच किया, वैसे ही उसे तेज करंट लगा और वह बुरी तरह से झुलसकर विद्युत पोल से नीचे गिर गया, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। शरीर का काफी हिस्सा भी झुलस गया।
आनन-फानन उसे अन्य संविदा कर्मियों व लोगों की मदद से सीएचसी पर ले जाया गया, जहां उसका उपचार किया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे उपचार के लिए आगरा रैफर कर दिया गया। देर रात जेई अमित कुमार को जब घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने कर्मी के उपचार के लिए पांच हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। इधर, फीडर बंद होने और शटडाउन लेने के बाद भी विद्युत पोल में करंट आने की वजह से अन्य सभी संविदा कर्मियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सुबह होते ही वह बिजलीघर रोड स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र सादाबाद पर पहुंच गए। यहां इन संविदा कर्मियों ने बिजीलघर का घेराव कर लिया। आधे दिन तक इन संविदा कर्मियों ने कोई काम भी नहीं किया, जिससे कस्बा व क्षेत्र की बिजली आपूर्ति भी ठप रही। लोग पानी भरने व नहाने तक को तरस गए। सूचना पर मौके पर एसडीओ दुर्गेश गौतम भी बिजलीघर पर पहुंच गए और संविदाकर्मियों से बातचीत कर उन्हें मनाया। इसके बाद कस्बा व क्षेत्र की आपूर्ति सुचारू हो पाई, हालांकि जेई अमित कुमार का कहना था कि टाउन वन और टू की लाइन में ब्रेक डाउन हो गया था, इसलिए आपूर्ति ठप थी। जेई ने बताया कि मोहल्ला व्यापारियान में पोल में कहीं से बैक करंट आ गया था, जिस वजह से यह हादसा हुआ, क्यों कि जिस वक्त संविदाकर्मी पोल पर चढ़ा, उस वक्त दोनों फीडर बंद थे।