{"_id":"65f731d4af1d2fcc3907b685","slug":"election-control-room-started-in-hathras-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election: निर्वाचन को लेकर शुरू हुआ कंट्रोल रूम, शिकायत व सुझाव दें इस नंबर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election: निर्वाचन को लेकर शुरू हुआ कंट्रोल रूम, शिकायत व सुझाव दें इस नंबर पर
Sun, 17 Mar 2024 11:39 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 17 Mar 2024 11:39 PM IST
सार
लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। टोल फ्री नंबर 1950 तथा टेलीफोन नंबर - 05722-297083 है। मतदाता 24 घंटे अपनी शिकायत व सुझाव दे सकते हैं।
विज्ञापन
कंट्रोल रूम नंबर
- फोटो : istock
विस्तार
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर हाथरस जिले में आचार संहिता लागू है। मतदाताओं की समस्याओं के निदान के लिए प्रशासन की ओर से कंट्रोल रुम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी अर्चना वर्मा ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत कंट्रोल रूम स्थापित किया। टोल फ्री नंबर 1950 तथा टेलीफोन नंबर - 05722-297083 है। मतदाता 24 घंटे अपनी शिकायत व सुझाव दे सकते हैं। आचार संहिता लागू होने से लेकर मतगणना तक कंट्रोल रूम संचालित रहता है। मतदाता किसी भी प्रकार की शिकायत अपने मोबाइल से टोल फ्री या फोन नंबर पर कॉल कर दर्ज करा सकता है।
विज्ञापन