{"_id":"6a74f2e0f0a8318aa70f8101","slug":"elderly-woman-run-over-by-truck-accident-caught-on-camera-hathras-news-c-56-1-hts1004-152442-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ट्रक से कुचली वृद्धा, हादसा कैमरे में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ट्रक से कुचली वृद्धा, हादसा कैमरे में कैद
Fri, 07 Aug 2026 02:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Fri, 07 Aug 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ रोड पर सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई महिला के ट्रक की चपेट में आने की घटना। स्रोत : वीडियोग
- फोटो : Videograb
अलीगढ़ रोड स्थित धर्म कांटे पर ट्रक चालक की लापरवाही से 65 वर्षीय वृद्धा शांति देवी की मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह की है, जब महिला पैदल जा रही थीं। चालक ने बिना देखे ही ट्रक को धर्म कांटे के लिए मोड़ दिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है।
तमना गढ़ी निवासी 65 वर्षीय शांति देवी बुधवार को अपने घर से विनोद विहार कॉलोनी की ओर आ रही थीं। वह सड़क से नीचे पैदल चल रही थीं। धर्मकांटे के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बिना देखे ट्रक को मोड़ दिया। इस दौरान भी ट्रक चालक की रफ्तार तेज थी, उसने पैदल जा रही वृद्धा पर ध्यान नहीं दिया और शांति देवी के ऊपर से अगला पहिया उतर गया।
हादसे के बाद ट्रक चालक उतरकर भाग गया। वहीं मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। काफी देर तक महिला सड़क पर पड़ी रही। मौके पर पहुंचे परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से आगरा रेफर कर दिया गया। आगरा के अस्पताल में उनकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को महिला के बेटे राकेश ने ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
धर्मकांटे पर आए दिन होते हैं हादसे
अलीगढ़ रोड पर जिस जगह धर्मकांटा है, वहां से सुबह से लेकर शाम तक ट्रकों का जमावड़ा रहता है। रिहायशी इलाके में धर्मकांटा होने से यहां जाम व हादसे की समस्या बनी रहती है। 500 मीटर की दूरी पर शहर के प्रमुख स्कूल हैं। सुबह व दोपहर में स्कूल के छात्र-छात्राओं व अभिभावकों का आना-जाना लगा रहता है। सड़क पर बेतरतीब खड़े इन ट्रकों से हादसे का डर बना रहता है।
वृद्धा के बेटे की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रकों की आवाजाही को लेकर यातायात पुलिस को निर्देशित किया गया है।
-हिमांशु माथुर, सीओ सिटी