{"_id":"645660620dc5a4163e073624","slug":"elderly-woman-fell-from-roof-due-to-fear-of-monkey-attack-died-during-treatment-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बंदर की घुड़की के डर से छत से गिरी बुजुर्ग महिला, उपचार के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बंदर की घुड़की के डर से छत से गिरी बुजुर्ग महिला, उपचार के दौरान मौत
Sat, 06 May 2023 07:42 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 06 May 2023 07:42 PM IST
सार
60 वर्षीय फरदीन पत्नी अलाउद्दीन निवासी अकराबाद जिला अलीगढ़ की बेटी की ससुराल थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव किदौंली में थी। वह यहां आई थी। शुक्रवार को फरदीन बंदर की घुड़की के डर से छत से गिर गई थी।
विज्ञापन
खूंखार बंदर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव किंदौली में बंदर की घुड़की के डर से छत से गिरी बुजुर्ग महिला की जिला अस्प्ताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर चले गए।
विज्ञापन
60 वर्षीय फरदीन पत्नी अलाउद्दीन निवासी अकराबाद जिला अलीगढ़ की बेटी की ससुराल थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव किदौंली में थी। वह यहां आई थी। शुक्रवार को फरदीन बंदर की घुड़की के डर से छत से गिर गई थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन