फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Elderly Man Dies, Four Injured in Bike-Moped Collision

Hathras News: बाइक और मोपेड की भिड़ंत में वृद्ध की मौत, चार घायल

Sat, 04 Apr 2026 02:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Sat, 04 Apr 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Elderly Man Dies, Four Injured in Bike-Moped Collision
भगवान सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : Self
सादाबाद-मथुरा मार्ग पर शुक्रवार की दोपहर को मोपेड और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में 70 वर्षीय भगवान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया।
विज्ञापन




गांव नगला मैया निवासी करीब 70 वर्षीय भगवान सिंह पुत्र गजाधर सिंह अपनी मोपेड से नौगांव के पास सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि भगवान सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में वहां से पैदल गुजर रहा एक राहगीर भी घायल हो गया।
विज्ञापन




घटना में गांव नौगांव निवासी गौरव, बृजेश निवासी नगला ब्राह्मण, अंकित निवासी रैपुरा जाट तथा अनिल निवासी नौगांव घायल हो गए। घायलों को सीएचसी सादाबाद लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अनिल को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन




हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। दुर्घटना में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed