{"_id":"65f6d9d5a881b15a3903e854","slug":"elderly-man-dies-due-to-sudden-health-deterioration-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: अचानक पेट दर्द से बिगड़ी बुजुर्ग की तबीयत, जिला अस्पताल किया रेफर, हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: अचानक पेट दर्द से बिगड़ी बुजुर्ग की तबीयत, जिला अस्पताल किया रेफर, हुई मौत
Sun, 17 Mar 2024 05:24 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 17 Mar 2024 05:24 PM IST
सार
अचानक पेट दर्द उठने से बुजुर्ग को परिजन निजी चिकित्सक के पास ले गए। उसने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस पर परिजन उन्हें बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने गहनता के साथ देखने के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हाथरस जिला अस्पताल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के मोहल्ला निवासी नगर निवासी एक बुजुर्ग की 17 मार्च की सुबह एकाएक तबीयत बिगड़ गई। इस पर परिजन उन्हें शहर के एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। निजी चिकित्सक ने उन्हें बागला संयुक्त जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। इस पर परिजन उन्हें बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला श्रीनगर निवासी 62 वर्षीय अशोक कुमार की अचानक 17 मार्च की सुबह तबीयत खराब हो गई। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों के मुताबिक उनके पेट में दर्द हुआ था। इस पर परिजन उन्हें शहर के एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। निजी चिकित्सक द्वारा उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
इस पर परिजन उन्हें बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने गहनता के साथ देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। यह सुनते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने अस्पताल में ही करुण क्रंदन शुरु कर दिया। रोते-बिलखते हुए परिजन शव को एंबुलेंस से अंतिम संस्कार के लिए घर ले गए।
विज्ञापन