फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Elctric employee protesting for privatization

निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मियों ने किया प्रदर्शन

Tue, 08 Sep 2020 05:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 05:42 PM IST
विज्ञापन
Elctric employee protesting for privatization
ओढपुरा बिजली कार्यालय पर प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : HATHRAS
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

शहर के ओढ़पुरा स्थित विद्युत वितरण मंडल कार्यालय पर मंगलवार को पांचवें दिन भोजनावकाश में भोजन त्याग कर विद्युत कर्मचारी मोर्चा संगठन के बैनर तले बिजली कर्मियों ने नारेबाजी के बीच प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह राणा ने कहा कि जब से कोरोना महामारी का प्रकोप देश में शुरू हुआ है, तब से आम जनता में हाहाकार मच गया। आनन-फानन केंद्र व राज्य सरकारों ने लॉकडाउन घोषित कर दिया। उन दिनों जनता का हर व्यक्ति अपने घर पर रहकर अपने आपको सुरक्षित महसूस करता था। कोरोना महामारी के उस कठिन दौर में सिर्फ सरकारी डॉक्टरों ने ही पीड़ित मरीजों का इलाज किया। उस समय कोई भी निजी कंपनी काम नहीं आई। इसी तरह विद्युत विभाग में भी सभी कर्मचारियों ने कोरोना काल शुरू होने से अब तक अपनी जान जोखिम में डालकर प्रदेश और देश की जनता की सेवा की है। ऐसे सरकारी विभाग के कर्मठ कर्मचारियों के विभागों का निजीकरण करके सरकार अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मारने का काम कर रही है।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में जिला महामंत्री अतुल रावत, गिर्राज सिंह, निर्मल कुमार वर्मा, सियाराम, बृजरानी शर्मा, सतीशचंद्र, अनूप माहेश्वरी, सत्येंद्रपाल सिंह, हिमांशु, उपेंद्र तिवारी, रवि कुमार, रामकुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह, शिव कुमार सिंह, जयवीर सिंह, विक्रम सिंह, राजेश कुमार सिंह, अरुण कुमार, तरुण गौतम, रामेश्वर दयाल, सुरेश कुमार, जयप्रकाश शर्मा, त्रिवेंद्र सिंह, राजेश शर्मा, ऋषि कुमार, राकेश कुमार, दुर्गेश कुमार, ललित चौधरी, कृष्णा वर्मा, अंकित कश्यप आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed