{"_id":"68b36b43ba9dcb1b80000077","slug":"eighth-class-student-dies-after-being-crushed-by-tractor-hathras-news-c-2-1-gur1003-775028-2025-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: बाइक हुई अनियंत्रित, आठवीं की छात्रा सड़क पर गिरी, ट्रैक्टर ने कुचला, पिता के सामने बेटी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: बाइक हुई अनियंत्रित, आठवीं की छात्रा सड़क पर गिरी, ट्रैक्टर ने कुचला, पिता के सामने बेटी की मौत
Sun, 31 Aug 2025 02:51 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 02:51 AM IST
सार
हादसे के बाद बदहवास पिता बेटी के शव को लेकर घर पहुंच गए। हादसे के बाद माता-पिता बेसुध हो गए। पड़ोसियों के अनुसार आराध्या पढ़ने के साथ ही टिफिन पहुंचाने में सहयोग करती थी।
विज्ञापन
छात्रा आराध्या
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना महुआखेड़ा क्षेत्र के क्यामपुर मोड़ पर 30 अगस्त रात साढ़े आठ बजे पिता के साथ बाइक पर जा रही आठवीं की छात्रा की ट्रैक्टर के नीचे दबकर मौत हो गई। छात्रा पढ़ने में होशियार थी। हादसे के बाद घबराया चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया। पिता बिलखते हुए बेटी का शव घर ले गए। बाद में पुलिस के समझाने पर शव को देर रात पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हादसे के बाद से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
ओजोन सिटी के सी-फोर निवासी विशाल सक्सेना एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। पत्नी घर-घर खाने का टिफिन पहुंचाती हैं। इस दंपती की 13 वर्षीय बेटी आराध्या रेंजहिल्स स्कूल में आठवीं की छात्रा थी। हादसा रात करीब साढ़े आठ बजे का है। विशाल सक्सेना बाइक से बेटी आराध्या के साथ किसी ग्राहक को टिफिन पहुंचाने जा रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान क्यामपुर मोड़ पर गड्ढे वाली सड़क पर अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई, जिससे पीछे बैठी आराध्या सड़क पर गिर गई। इससे पहले कि बाइक रोककर विशाल बेटी को उठाते तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने छात्रा को चपेट में ले लिया। ट्रैक्टर का पहिया छात्रा के सिर को कुचलता हुआ निकल गया। गंभीर रूप से घायल छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
हादसे के बाद बदहवास पिता बेटी के शव को लेकर घर पहुंच गए। हादसे के बाद माता-पिता बेसुध हो गए। पड़ोसियों के अनुसार आराध्या पढ़ने के साथ ही टिफिन पहुंचाने में सहयोग करती थी। हादसे की जानकारी पर इलाका पुलिस विशाल के घर पहुंची और परिजनों को समझाकर बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सीओ बन्नादेवी कमलेश कुमार ने बताया कि हादसा ट्रैक्टर के ओवरटेक करने के दौरान हुआ है। चालक ट्रैक्टर को छोड़कर भाग गया है, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।