फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   BSP Appoints Vijendra Singh Vikram Aligarh District Chief

बसपा: विजेंद्र सिंह विक्रम बने अलीगढ़ जिलाध्यक्ष, तीन मंडल प्रभारी भी नियुक्त, सातों सीट जीतने का किया दावा

Fri, 16 Oct 2026 10:41 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: Chaman Kumar Sharma Updated Fri, 16 Oct 2026 10:41 PM IST
सार

बसपा के अलीगढ़ जिलाध्यक्ष विजेंद्र सिंह विक्रम ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत और पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में बसपा जिले की सभी सातों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने का प्रयास करेगी। 

विज्ञापन
BSP Appoints Vijendra Singh Vikram Aligarh District Chief
बसपा अलीगढ़ जिलाध्यक्ष विजेंद्र सिंह विक्रम - फोटो : स्वयं

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए विजेंद्र सिंह विक्रम को अलीगढ़ का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के निर्देश पर की गई इस नियुक्ति के साथ जिले में तीन मंडल प्रभारियों की भी जिम्मेदारी तय की गई है। नई जिम्मेदारी मिलने पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विजेंद्र सिंह विक्रम को बधाई दी। 

विज्ञापन


विजेंद्र सिंह विक्रम बैंकिंग क्षेत्र में मुख्य प्रबंधक के पद पर कार्यरत रहे हैं। इलाहाबाद बैंक से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने के बाद वह बसपा में विभिन्न मंडलों में मंडल प्रभारी की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। वह बामसेफ से भी जुड़े रहे हैं। पार्टी ने उनके संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए उन्हें जिले की कमान सौंपी है।
विज्ञापन


जिले में गजराज सिंह विमल, शीशपाल सिंह बघेल और रोशन लाल माहौर को मंडल प्रभारी बनाया गया है। नियुक्ति के बाद विजेंद्र सिंह विक्रम ने बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष विजेंद्र सिंह विक्रम ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की मेहनत और पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में बसपा जिले की सभी सातों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने का प्रयास करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व लोकसभा प्रत्याशी हितेंद्र कुमार उर्फ बंटी उपाध्याय, भाईचारा मंडल प्रभारी मुकेश चंद्रा, दिनेश बघेल, जिला पंचायत सदस्य विकास शर्मा, हरेंद्र कुमार सिंह, केपी सिंह एडवोकेट, सुबोध सिद्धार्थ आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed