{"_id":"6ad1f01d91521ebdd9024526","slug":"festival-preparations-going-on-aligarh-news-c-2-1-gur1004-1091306-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: दशहरे पर नुमाइश मैदान में 45 अधिकारी और 720 सफाईकर्मियों की रहेगी तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: दशहरे पर नुमाइश मैदान में 45 अधिकारी और 720 सफाईकर्मियों की रहेगी तैनाती
विज्ञापन
नुमाइश मैदान पर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए नगर आयुक्त व अन्य स्रोत विभाग
अलीगढ़। दशहरे पर नुमाइश मैदान में रावण दहन के दौरान उमड़ने वाली भीड़ और शोभायात्रा को देखते हुए नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मैदान में जलभराव दूर करने के साथ समतलीकरण और सफाई का काम कराया जा रहा है। शोभायात्रा मार्ग पर गड्ढे भरने के लिए पैचवर्क भी शुरू करा दिया गया है। शुक्रवार को नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने नुमाइश मैदान पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने श्री रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।
नगर निगम ने दशहरे पर व्यवस्था संभालने के लिए चार सेक्टर बनाए हैं। इनमें 45 अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहेंगे। सफाई व्यवस्था के लिए 720 कर्मचारियों की 80 क्विक रिस्पांस टीमें लगाई जाएंगी। इसके अलावा 20 पेयजल टैंकर, चार सीवर जेटिंग मशीन, चार जेसीबी, 10 ट्रैक्टर और जनरेटर भी तैयार रहेंगे। भीड़ पूरी तरह खत्म होने तक नुमाइश मैदान में प्रकाश व्यवस्था जारी रहेगी। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। शोभायात्रा मार्ग पर पैचवर्क कराने की जिम्मेदारी मुख्य अभियंता को सौंपी। वहीं, नुमाइश मैदान में समतलीकरण का काम 24 घंटे में पूरा कराने के निर्देश दिए। रावण दहन के दौरान आने वाले पथ विक्रेताओं को गंदगी नहीं फैलाने और कूड़ेदान का इस्तेमाल करने के लिए जागरूक करने को कहा।
नगर निगम की टीमें मैदान में जलभराव दूर करने और सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटी हैं। आयोजन के दौरान सफाई और अन्य व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए अधिकारी भी तैनात रहेंगे।