फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Eight year old innocent died due to fever

Hathras News: बुखार से आठ साल के मासूम की मौत, झोलाछाप का चल रहा था इलाज

Mon, 13 Mar 2023 09:16 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 13 Mar 2023 09:16 PM IST
सार

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव रुहेरी निवासी के आठ साल के बेटे को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। बच्चे का उपचार गांव के ही किसी डॉक्टर से करा रहे थे। बच्चे की हालत अचानक से ज्यादा बिगड़ गई। तुरंत ही बच्चे को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Eight year old innocent died due to fever
बच्चे की मौत - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कई दिनों से बुखार से पीड़ित रुहेरी निवासी आठ वर्ष के एक बच्चे की अचानक हालत खराब हो गई। परिवार के लोग आनन-फानन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। 

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव रुहेरी निवासी पिंटू के आठ साल के बेटे हिमांशु को पिछले कई दिनों से बुखार आ रहा था। बताया जा रहा है कि बच्चे का उपचार गांव के ही किसी डॉक्टर से करा रहे थे, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था।
विज्ञापन


सोमवार की दोपहर को बच्चे की हालत अचानक से ज्यादा बिगड़ गई। यह देख परिवार के लोग घबरा गए और तुरंत ही बच्चे को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने बच्चे को देखा और मृत घोषित कर दिया। यह सुनकर परिजनों रोने बिलखने लगे और फिर शव लेकर अपने घर चले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed