फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Eight principal secretaries warned for negligence in construction of Jan Sewa Kendra

Hathras News: जन सेवा केंद्र के अतिरिक्त कक्ष निर्माण में लापरवाही, आठ प्रधान व सचिवों को चेतावनी

Fri, 19 May 2023 12:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Fri, 19 May 2023 12:46 AM IST
सार

शासन ने ग्रामीणों को ऑनलाइन सुविधा का लाभ दिए जाने के लिए इन ग्राम पंचायतों में जन सेवा केंद्र के संचालन के लिए अतिरिक्त कक्ष निर्माण के निर्देश दिए थे। इसके लिए इन ग्राम पंचायतों को अतिरिक्त धनराशि भी आवंटित की गई थी।

विज्ञापन
Eight principal secretaries warned for negligence in construction of Jan Sewa Kendra
जन सेवा केंद्र - फोटो : Social media

विस्तार

हाथरस जिले की आठ ग्राम पंचायतों के पंचायत भवनाें में जन सेवा केंद्र के लिए अतिरिक्त कक्ष के निर्माण में लापरवाही बरतने पर जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) ने सभी पंचायत सचिवों व ग्राम प्रधानों को कठोर चेतावनी जारी की है।

विज्ञापन


शासन ने ग्रामीणों को ऑनलाइन सुविधा का लाभ दिए जाने के लिए इन ग्राम पंचायतों में जन सेवा केंद्र के संचालन के लिए अतिरिक्त कक्ष निर्माण के निर्देश दिए थे। इसके लिए इन ग्राम पंचायतों को अतिरिक्त धनराशि भी आवंटित की गई थी। हैरानी की बात यह है कि कक्ष निर्माण के लिए धनराशि मिलने के बाद भी संबंधित ग्राम प्रधान और पंचायत सचिवों की तरफ से जन सेवा केंद्र के लिए कक्ष के निर्माण में लापरवाही बरती जा रही है। इस कारण ग्रामीणों को मिलने वाली सुविधाएं नहीं मिल पा रहीं।
विज्ञापन


अब इस मामले में डीपीआरओ सुबोध जोशी ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत वपंडई, पोरा, गुरैठा सुल्तानपुर, नगला जलाल, कैलोरा, नगला दया, नगला गोपी, उघैना के ग्राम प्रधान व पंचायत सचिव को कठोर चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण कर आख्या उपलब्ध कराई जाए, अन्यथा विभागीय कार्रवाई की जाएगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed