{"_id":"5d45cc798ebc3e6cf60c890f","slug":"eid-ul-juha-s-festival-will-be-celebrated-on-12-preparations-fast-hathras-news-ali2100931100","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 को मनाया जाएगा ईद उल जुहा का पर्व, तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 को मनाया जाएगा ईद उल जुहा का पर्व, तैयारियां तेज
विज्ञापन

सुबह आठ बजे ईदगाह पर नमाज की जाएगा अदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। बकरीद का पर्व 12 अगस्त को मनाया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मुस्लिम इंतजामियां कमेटी के सदर हाजी रिजवान अहमद कुरैशी ने एसडीएम सहित अन्य अधिकारियों से मुलाकात की। सुबह आठ बजे ईदगाह पर नमाज अदा की जाएगी।
मुस्लिम इंतजामियां कमेटी के सदर हाजी रिजवान अहमद कुरैशी व जनरल सेकेटरी कुर्बान अली शहजादा ने बताया कि ईदुल जुहा का पर्व 12 अगस्त को मनाया जाएगा। सुबह आठ बजे मुरसान गेट स्थित ईदगाह पर नमाज अदा की जाएगी।
उन्होंने कहा है कि नमाज के लिए अकीदतमंद साफ चादर व जानमाज साथ लाएं। इस सिलसिले में इंतजामिया कमेटी के सदर ने एसडीएम सदर नीतीश कुमार और नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा से भी बात की और उन्हें भी इस पर्व के बारे में अवगत कराया।