{"_id":"644037d3902a0fc9320fa014","slug":"efforts-are-being-made-to-ensure-that-the-sp-rld-alliance-does-not-break-in-the-civic-elections-hathras-news-c-2-1-96676-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: निकाय चुनाव में सपा-रालोद गठबंधन न टूटे, इसे लेकर किए जा रहे प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: निकाय चुनाव में सपा-रालोद गठबंधन न टूटे, इसे लेकर किए जा रहे प्रयास
Thu, 20 Apr 2023 12:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Thu, 20 Apr 2023 12:19 AM IST
सार
सपा और रालोद ने पिछला विस चुनाव मिलकर लड़ा था। इसका नतीजा यह निकला कि सपा और रालोद गठबंधन ने जिले में सादाबाद की सीट जीत की। जाट बाहुल्य सीट पर रालोद ने अपना कब्जा कर लिया। प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी विधायक निर्वाचित हुए। इस बार भी यह तय माना जाने लगा कि निकाय चुनाव रालोद और सपा मिलकर ही लड़ेगी।
विज्ञापन
सपा-रालोद।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नगर निकाय चुनाव में सपा और रालोद गठबंधन न टूटे,इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। रालोद के सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी ने पूरी स्थिति से आलाकमान को अवगत कराया है। दोंनो दल यह भी मान रहे हैं कि यदि दोनो दल आमने-सामने चुनाव लड़े तो इसका सीधा लाभ भाजपा को मिलेगा। इसी को लेकर सपा और रालोद के वरिष्ठ नेता ऐसा प्रयास करने में जुटे हैं, जिससे कि गठबंधन न टूटे।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि सपा और रालोद ने पिछला विस चुनाव मिलकर लड़ा था। इसका नतीजा यह निकला कि सपा और रालोद गठबंधन ने जिले में सादाबाद की सीट जीत की। जाट बाहुल्य सीट पर रालोद ने अपना कब्जा कर लिया। प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी विधायक निर्वाचित हुए। इस बार भी यह तय माना जाने लगा कि निकाय चुनाव रालोद और सपा मिलकर ही लड़ेगी। यहां दोनो दलों के नेताओं की बैठक हुई। बैठक में रालोद ने सादाबाद और मुरसन नगर पंचायत से अपने प्रत्याशी उतारने की बात कही लेकिन सपा इस पर राजी नहीं हुई और सपा ने पहले ही दोनो सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए।
विज्ञापन
इसका रालोद नेताओं ने मुखर विरोध करना शुरू कर दिया। रालोद के कार्यकर्ताओ ने बैैठकें भी की और इस मामले को आलाकमान तक पहुंचाने की बात बैठकों में रखी। रालोद विधायक प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी बुधवार को दिल्ली गए और वहां आलाकमान को इससे अवगत कराया। फिलहाल, अभी दोनो दलों में निकाय चुनाव को लेकर तालमेल न बिगड़े, इसके प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
अभी रोक दिया गया रिहाना को नामांंकन से
सपा ने सादाबाद में रिहाना चौधरी पत्नी चौ.भाजुद्दीन को प्रत्याशी बनाया है। उनके द्वारा नामांकन करने की बुधवार को पूरी तैयारी कर ली गई थी। सूत्रों के मुताबिक एकाएक आलाकमान से फोन आया और उन्हें अगले आदेश तक नामांकन न करने को कहा गया। माना जा रहा है कि सपा व रालोद के वरिष्ठ नेताओं की वार्ता का यह परिणाम है कि अभी रिहाना चौधरी को नामांकन से रोका गया है।