{"_id":"65db42ee2fc52f18f008d00b","slug":"e-rickshaw-went-out-of-control-and-overturned-2024-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा, हादसे मे चार महिला समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: अनियंत्रित होकर पलटा ई-रिक्शा, हादसे मे चार महिला समेत पांच घायल
Sun, 25 Feb 2024 07:09 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 25 Feb 2024 07:09 PM IST
सार
मथुरा रोड स्थित गांव विष्णुदास के निकट ई रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। ई-रिक्शा पलटने से रोड पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर आसपास के लोग व राहगीर रुक गए। दुर्घटना में चार महिला समेत पांच घायल हो गए।
विज्ञापन
पलटा पड़ा ई-रिक्शा
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस में मुरसान क्षेत्र के गांव विष्णुदास के पास 25 फरवरी को अनियंत्रित होकर ई-रिक्शा पलट गया। इसमें सवार पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मथुरा रोड स्थित गांव विष्णुदास के निकट दोपहर को हादसा हो गया। ई रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। ई-रिक्शा पलटने से रोड पर चीख-पुकार मच गई। मौके पर आसपास के लोग व राहगीर रुक गए। दुर्घटना में सावित्री, मुन्नी, विजय कुमारी, कुसमा व केशव घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल के इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन