{"_id":"65bfe8195d9d3ffec000cbb0","slug":"e-district-portal-stalled-for-two-days-certificates-are-not-being-issued-hathras-news-c-56-1-sali1016-110656-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ई-डिस्टि्रक्ट पोर्टल दो दिन से ठप, प्रमाण पत्र नहीं हो रहे जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ई-डिस्टि्रक्ट पोर्टल दो दिन से ठप, प्रमाण पत्र नहीं हो रहे जारी
Mon, 05 Feb 2024 01:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 01:11 AM IST
सार
ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल ठप होने से युवा प्रमाण पत्र के लिए जन सेवा केंद्रों व सरकारी कार्यालयों के लिए चक्कर काट रहे हैं। जिले भर में विभिन्न प्रमाण पत्रों को बनवाने के लिए आवेदकों को दर-दर भटकना पड़ रहा है। न तो पोर्टल पर प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन हो पा रहे हैं और न ही पहले से पोर्टल पर दर्ज आवेदन पत्रों पर अधिकारी अपनी आख्या दे पा रहे हैं।
विज्ञापन
ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मेंटेनेंस कार्य के चलते ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पिछले दो दिन से ठप पड़ा है। इससे प्रमाण पत्र जारी नहीं हो पा रहे हैं। पोर्टल प्रायोजित तकनीकी मेंटेनेंस के चलते बंद किया गया है। अब पोर्टल 5 फरवरी शाम को चालू होगा।
ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल ठप होने से युवा प्रमाण पत्र के लिए जन सेवा केंद्रों व सरकारी कार्यालयों के लिए चक्कर काट रहे हैं। जिले भर में विभिन्न प्रमाण पत्रों को बनवाने के लिए आवेदकों को दर-दर भटकना पड़ रहा है। न तो पोर्टल पर प्रमाण पत्रों के लिए आवेदन हो पा रहे हैं और न ही पहले से पोर्टल पर दर्ज आवेदन पत्रों पर अधिकारी अपनी आख्या दे पा रहे हैं। इस वजह से प्रमाण पत्र भी जारी नहीं हो पा रहे हैं।
ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर मनोज उपाध्याय ने बताया है कि प्रायोजित तकनीकी मेंटेनेंस के चलते पोर्टल बंद है। इस कारण ई-डिस्ट्रक्टि पोर्टल से निर्गत होने वाले मूल निवास, जाति, आय प्रमाण पत्र व अन्य प्रमाण पत्रों के आवेदनों पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं हो पा रही है। पांच फरवरी शाम तक पोर्टल के सुचारु रूप से संचालित होने की उम्मीद है।