फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Dushkarm of a deaf and mute woman in the name of picking chaff

Hathras News: भुस उठवाने के नाम पर मूक बधिर महिला से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Thu, 01 Feb 2024 12:56 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 01 Feb 2024 12:56 AM IST
सार

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में एक वृद्ध खेत में बुर्जी में से भूसा निकाल रहा था। इसी दौरान वहां एक महिला पहुंच गई। महिला बोलने में असमर्थ है। आरोपी ने उसे भूसा उठाने के बहाने बुलाया। परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने वहां महिला के साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Dushkarm of a deaf and mute woman in the name of picking chaff
दुष्कर्म - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव निवासी वृद्ध ने एक मूक बधिर महिला को बुर्जी के पीछे लेजाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गांव में एक वृद्ध खेत में बुर्जी में से भूसा निकाल रहा था। इसी दौरान वहां एक महिला पहुंच गई। महिला बोलने में असमर्थ है। आरोपी ने उसे भूसा उठाने के बहाने बुलाया। परिजनों का आरोप है कि आरोपी ने वहां महिला के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के भांजे की पत्नी ने यह सब होते हुए देख लिया। उसे मौके पर आता देख आरोपी वहां से भाग गया। 
विज्ञापन


पीड़िता के परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस संबंध में थाना हाथरस जंक्शन प्रभारी विजय सिंह का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed