फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Duplicate copies will be also changed

कॉपियां बदलकर भी नहीं हो सकेगी नकल

Wed, 17 Feb 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 Feb 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन

हाथरस। इस बार बोर्ड परीक्षाओं में उत्तरपुस्तिकाआें को बदलकर नकल कराना आसान नहीं होगा। इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्तरपुस्तिकाओं पर सिक्योरिटी कोड डालकर भेजा है, जिससे परीक्षा के दौरान कॉपियों को आसानी से बदला न जा सके। इस व्यवस्था से काफी हद तक नकल पर अंकुश लग सकेगा।

बोर्ड परीक्षाओं में नकल कराने के लिए माफिया हर तरह का फंडा अपनाते हैं। इनमें सेे एक परीक्षा के दौरान उत्तरपुस्तिकाएं (कॉपियां)बदलना भी है। नकल माफिया किसी भी विद्यालय से किसी तरह बोर्ड में प्रयोग की जाने वाली कापी हांसिल कर लेते हैं और परीक्षा के समय पेपर आउट कर बाहर ही कापी पर हल करा देते हैं। परीक्षा के बाद मिलीभगत से उसे परीक्षार्थी की कॉपी से बदल दिया जाता है। इस प्रवृति पर रोक लगाने के लिए इस बार शासन की ओर से कॉपियों पर सिक्योरिटी कोड डालकर भेजा गया है। परीक्षाकेंद्र पर जिस सिक्योरिटी कोड की कॉपियों को भेजा जा रहा है, रजिस्टर में उसकी एंट्री भी की गई है। इससे यह मालूम रहेगा कि किस परीक्षाकेंद्र पर किस कोड की कॉपी भेजी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed