{"_id":"6952bd0bbcf4552f0802716f","slug":"dumper-truck-and-car-collide-in-fog-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कोहरे में डंपर और कार टकराई, कार चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कोहरे में डंपर और कार टकराई, कार चालक घायल
Mon, 29 Dec 2025 11:11 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 29 Dec 2025 11:11 PM IST
सार
अतुल कार लेकर मीतई जा रहा था। गंदे नाले के पास सामने से आ रहे एक डंपर ने कार में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
सादाबाद-जलेसर मार्ग पर गांव मढ़ाका के पास 29 दिसंबर की सुबह कोहरे में ईको कार व डंपर टकरा गए। हादसे में कार सवार चालक घायल हो गया।
विज्ञापन
मढ़ाका निवासी अतुल कार लेकर मीतई जा रहा था। गंदे नाले के पास सामने से आ रहे एक डंपर ने कार में टक्कर मार दी। पुलिस कर्मियों ने घायल हालत में अतुल को सीएचसी में भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कोहरे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। घटना में तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन