{"_id":"66b6c03cca32bac30709d4e8","slug":"dumper-hits-bike-rider-death-hathras-news-c-62-1-sali1024-102558-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, रोडवेज कर्मचारी की मौत, भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, रोडवेज कर्मचारी की मौत, भाई घायल
Sat, 10 Aug 2024 06:49 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Sat, 10 Aug 2024 06:49 AM IST
सार
विनीत कुमार रोडवेज में कर्मचारी थे। भाई के साथ सादाबाद से बाइक पर अपने गांव जा रहे थे। इस बीच रास्ते में मथुरा रोड पर पीछे से आ रहे एक डंपर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में विनीत की मौके पर मौत हो गई और देवेंद्र घायल हो गया।
विज्ञापन
शव
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
सादाबाद कोतवाली क्षेत्र में सादाबाद-मथुरा रोड पर डंपर ने एक बाइक में 9 अगस्त को टक्कर मार दी। हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। पीछे बैठा भाई घायल हो गया। मृतक रोडवेज में कर्मचारी था।
विज्ञापन
गांव नगला बीच निवासी 42 वर्षीय विनीत कुमार पुत्र हरनाम सिंह रोडवेज में कर्मचारी थे। भाई के साथ 9 अगस्त को सादाबाद से बाइक पर अपने गांव जा रहे थे। इस बीच रास्ते में मथुरा रोड पर पीछे से आ रहे एक डंपर ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में विनीत की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना में देवेंद्र घायल हो गया। मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई। दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया। विनीत को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर पुलिस व परिजन अस्पताल पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, घटनास्थल पर लोगों ने डंपर को पकड़ लिया।
विज्ञापन