फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Due to heat, one and a half thousand sick reached the hospital

Hathras News: गर्मी की मार, अस्पताल पहुंचे डेढ़ हजार बीमार, लग रहीं लंबी-लंबी कतारें

Fri, 19 Apr 2024 02:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Updated Fri, 19 Apr 2024 02:35 AM IST
सार

धूप में निकलने के दौरान शरीर के तापमान में एकाएक बढ़ोतरी हो जाती है। ऐसे में शरीर के अंदर तापमान को सामान्य करने वाली प्रक्रिया काम करना बंद कर देती है। वर्तमान में तापमान 38 डिग्री के पार पहुंच गया है। अब इसका शिकार ज्यादातर बच्चे और ज्यादा उम्र के लोग हो रहे हैं।

विज्ञापन
Due to heat, one and a half thousand sick reached the hospital
बागला जिला अस्पताल की ओपीडी में लगी मरीजों की कतार - फोटो : संवाद

विस्तार

अचानक तापमान बढ़ने से हीट स्ट्रोक (लू लगने) का खतरा बढ़ गया है। तेज धूप में बाहर निकलने पर लोग गर्मी के प्रकोप से बीमार होने लगे हैं। रामनवमी एक दिन के बाद खुले बागला संयुक्त जिला अस्पताल की ओपीडी में 1500 से अधिक मरीज पहुंचे। पर्चा, दवा और पैथोलॉजी काउंटर पर मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। स्वास्थ्य विभाग ने भी गर्मी जनित बीमारियों से बचाव की सलाह जारी की है।

विज्ञापन


शरीर का अचानक तापमान बढ़ने पर लू लगने की संभावना रहती है। इससे बचने के लिए धूप में सिर को ढककर निकलें। मनुष्य के शरीर तापमान करीब 37 डिग्री सेंटीग्रेट के आसपास रहता है। धूप में निकलने के दौरान शरीर के तापमान में एकाएक बढ़ोतरी हो जाती है। ऐसे में शरीर के अंदर तापमान को सामान्य करने वाली प्रक्रिया काम करना बंद कर देती है। वर्तमान में तापमान 38 डिग्री के पार पहुंच गया है। अब इसका शिकार ज्यादातर बच्चे और ज्यादा उम्र के लोग हो रहे हैं। शहर के बागला जिला अस्पताल में इस तरह के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। प्रतिदिन 30 से अधिक ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

जरूरत पड़ने पर ही धूप के बचाव के संसाधनों के साथ ही घर से बाहर निकलें। लू लगने पर मरीज को तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाएं। -डॉ. सूर्यप्रकाश, सीएमएस बागला जिला अस्पताल।

विज्ञापन
विज्ञापन


लू से बचाव के लिए यह बरतें सावधानी

  • तेज धूप में घर से बाहर निकलने से परहेज करें।
  • जरूरत पड़ने पर छाता लेकर या सिर पर कपड़ा बांधकर निकलें।
  • स्वच्छ पानी का अधिक से अधिक सेवन करें।
  • पानी की बोतल अपने साथ रखें।
  • घर से पूरा पानी पीकर ही बाहर निकलें।
  • खान-पान का भी ध्यान रखें।


हीट स्ट्रोक के लक्षण व उपचार

  • आंखों की पुतली अंदर घुस जाती है।
  • बेहोश होकर आदमी अचानक गिर जाता है और मुंह सूखने लगता है, प्यास लगती है।
  • हीट स्ट्रोक आने पर सबसे पहले गीले कपड़े से शरीर को पोंछें।
  • जरूरत पड़ने पर बर्फ के साथ ठंडा पानी का उपयोग कर सकते हैं।
  • मरीज को हवादार जगह पर लिटाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed