{"_id":"63bd87c2ae45df236171c312","slug":"dso-caught-58-quintals-of-ration-rice-in-mursan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: डीएसओ ने पकड़ा राशन का 58 क्विंटल चावल, माफिया फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: डीएसओ ने पकड़ा राशन का 58 क्विंटल चावल, माफिया फरार
Tue, 10 Jan 2023 09:14 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 10 Jan 2023 09:14 PM IST
सार
हाथरस में मुरसान के गांव बर्द्धवारी के निकट गांव नगला अनी निवासी एक युवक राशन जमा करके उसे बेचने का काम करता था। डीएसओ ने 58 क्विंटल राशन का चावल पकड़ लिया और राशन माफिया भाग गया।
विज्ञापन
पकड़ा गया राशन का चावल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरसान क्षेत्र के गांव बर्द्धवारी के निकट श्मशान के पास वन विभाग के पेड़ों की आड़ में पिछले कई महीनों से राशन के चावल की कालाबाजारी का खेल चल रहा था। मंगलवार को डीएसओ ने मौके पर पहुंचकर पकड़ लिया और राशन के चावल को मुरसान के गांव नगला बाबू में राशन डीलर के यहां जमा करा दिया। माफिया अभी फरार चल रहा है।
विज्ञापन
मंगलवार की दोपहर को मुरसान के गांव बर्द्धवारी के निकट वन विभाग की जमीन पर गांव नगला अनी निवासी एक युवक पिछले कई महीनों से राशन जमा करके उसे बेचने का काम करता था। युवक ने करीब 58 क्विंटल चावल जमा कर लिया था। जिसकी सूचना किसी ने द्वारा जिला पूर्ति अधिकारी को दी। सूचना मिलते ही जिला पूर्ति अधिकारी मौके पर आ गए। जिला पूर्ति अधिकारी को देखकर राशन माफिया मौके से अपने साथियों के साथ भाग गया। लेकिन राशन माफिया के साथियों की दो विक्की व एक बाइक खड़ी रह गई।
विज्ञापन
जिला पूर्ति अधिकारी ने पास के गांव के ही राशन डीलर को बुलाकर एक ट्रैक्टर ट्रॉली में राशन के चावल व तीनों वाहनों को लादकर नगला बाबू में राशन डीलर के यहां पर जमा करा दिया। नगला बाबू में राशन डीलर के यहां पहले से ही मुरसान पुलिस द्वारा पकड़ा गया करीब 400 क्विंटल राशन का चावल भी जमा है। डीएसओ ध्रुवराज यादव का कहना है कि पकड़े गए चावल का वजन कराया गया है। यह किसका चावल है, इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन