फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Drug crisis deepens after eye infection

Hathras News: नेत्र संक्रमण के बाद गहराया दवाओं का संकट

Wed, 09 Aug 2023 12:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 09 Aug 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Drug crisis deepens after eye infection
शहर के एक मेडिकल स्टोर पर रखीं आई ड्रॉप। संवाद - फोटो : Samvad
कंजेक्टिवाइटिस नेत्र संक्रण का प्रकोप बढ़ने के बाद से ही आई ड्रॉप व ट्यूब का संकट गहरा गया है। बाजार में इनकी उपलब्धता कम होने से इनके दामों में भी उछाल आ गया है। अभी तक आसानी से एक रुपये में मिलने वाला टयूब अब दो से तीन रुपये में मिल रहा है। अभी तक जो आई ड्रॉप आठ से 10 रुपये में मिलती थी, उसे खरीदने के लिए भी ग्राहकों को 17 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। सबसे बड़ी बात तो यह है कि विक्रेताओं के यहां इन दवाओं की उपलब्धता घट गई है। कई जगहों से तो ग्राहकों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन




उल्लेखनीय है कि बीते एक महीने से नेत्र संक्रमण का प्रकोप चल रहा है। बागला जिला संयुक्त अस्पताल की ओपीडी के नेत्र रोग विभाग व शहर के निजी नेत्र रोग विशेषज्ञ के यहां हर दिन बड़ी संख्या में नेत्र संक्रमण के मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन




दवा विक्रेताओं के यहां भी आई ड्रॉप और आंख में लगाने वाले ट्यूब की मांग बढ़ गई है। सस्ते और आसानी से मिलने वाले ड्रॉप और ट्यूब बाजार से पूरी तरह खत्म हो गए हैं। थोक दवा विक्रेताओं का कहना है कि बाजार में आई ड्रॉप व आंखों में डालने वाले ट्यूब की काफी कमी है। ऊपर से माल नहीं आ रहा है। जो माल आ रहा है, वह पहले से काफी महंगा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन





नेत्र संक्रमण के बाद से ही आई ड्रॉप व आई ट्यूब की कमी देखने को मिल रही है। कंपनियों से माल नहीं मिल पा रहा। अभी तक जिस आई ड्रॉप का थोक रेट आठ रुपये था, अब उसके दाम 17 रुपये पहुंच गए हैं।

-गौरव वर्मा, थोक दवा कारोबारी।






नेत्र संक्रमण के बाद से आई ड्रॉप का पुराना सभी स्टॉक खत्म हो गया है। लगातार आई ड्रॉप और आई ट्यूब की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। आई ड्रॉप और टयूब जैसे-जैसे उपलब्ध हो रहे हैं, वैसे ही ग्राहकों को भी दिए जा रहे हैं।
-आदेश बाबू, मेडिकल स्टोर संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed