{"_id":"644ec13f5f7e2da56705fa86","slug":"drizzle-rain-with-strong-winds-relief-from-heat-hathras-news-c-2-1-105645-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: तेज हवाओं के साथ हुई रिमझिम बारिश, गर्मी से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: तेज हवाओं के साथ हुई रिमझिम बारिश, गर्मी से मिली राहत
Mon, 01 May 2023 12:57 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Mon, 01 May 2023 12:57 AM IST
सार
30 अप्रैल को अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। पूरे दिन बादलों व सूरज के बीच लुकाछिपी चली। शाम को अचानक रिमझिम बारिश हुई। बारिश से मौसम सुहाना हो गया।
विज्ञापन
सिकंदराराऊ के मोहल्ला बारहसैनी में बारिश से हुआ जलभराव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रविवार की सुबह से शहर में बादल छाये रहे। सूरज और बादलों के बीच पूरे दिन लुकाछिपी का खेल चला। शाम को तेज हवाओं के साथ रिमझिम बारिश हुई। बारिश होने से आमजन को गर्मी से राहत मिली। बिजली ने भी बारिश में नखरे दिखाए। इस कारण शहर से देहात तक लोगों को बिना बिजली के परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
30 अप्रैल को अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। पूरे दिन बादलों व सूरज के बीच लुकाछिपी चली। शाम को अचानक रिमझिम बारिश हुई। बारिश से मौसम सुहाना हो गया। आमजन को गर्मी से राहत मिली। वहीं रविवार की छुट्टी होने के चलते लोग पार्कों और सड़कों पर टहलते हुए नजर आए।
विज्ञापन