{"_id":"6aef73944d33e8d3c1082276","slug":"drainage-was-stopped-by-putting-mud-in-the-drain-water-filled-on-the-roads-hathras-news-c-2-1-ali1027-1107272-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: नाली में मिट्टी डालकर रोकी निकासी, रास्तों पर भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: नाली में मिट्टी डालकर रोकी निकासी, रास्तों पर भरा पानी
Sun, 08 Nov 2026 12:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 08 Nov 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
नगला दुर्जिया में जलभराव की समस्या पर नाराजगी जाहिर करते ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
- फोटो : Villagers
सादाबाद। ग्राम पंचायत मिढ़ावली के गांव नगला दुर्जिया में जलभराव की समस्या से ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। जल निकासी के लिए ग्राम पंचायत की ओर से बनाई गई नाली को कुछ लोगों ने मिट्टी डालकर बंद कर दिया है, जिससे सड़कों और रास्तों पर पानी भर गया है।
पिछले आठ दिनों से ग्रामीण इस समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं हुआ है। जलभराव से परेशान ग्रामीणों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नाली का पानी रास्तों में भरने से सबसे अधिक परेशानी प्रजापति, वाल्मीकि और जाटव समाज के लोगों को उठानी पड़ रही है।
घरों के बाहर पानी भरा होने से लोगों का आवागमन तक मुश्किल हो गया है। इसी रास्ते से होकर परिषदीय विद्यालयों के बच्चे भी गुजरते हैं। उन्हें गंदे पानी के बीच से निकलकर स्कूल जाना पड़ रहा है। गांव निवासी कप्तान सिंह ने बताया कि जलभराव के कारण घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
आठ दिन बीतने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। यदि जल्द जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो ग्रामीण गांव से पलायन करने पर मजबूर होंगे। वहीं रमेश और चंद्रवीर ने बताया कि गांव के लोगों को रोजाना इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। लंबे समय से पानी भरा होने के कारण संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। ग्राम प्रधान राजेश कुमार ने बताया कि जलभराव की समस्या की आठ दिन पहले ही एसडीएम से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।