{"_id":"60256f1e8ebc3ee97f58e753","slug":"draft-ready-for-reservation-hathras-news-ali2560109199","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण निर्धारण को लेकर तिथिवार रूपरेखा तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण निर्धारण को लेकर तिथिवार रूपरेखा तय
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
शासन स्तर से पंचायत चुनाव के आरक्षण के निर्धारण के लिए तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। आरक्षण निर्धारण किए जाने के साथ ही ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य व जिला पंचायत अध्यक्ष पद के संभावित प्रत्याशियों में खलबली मच गई है।
11 से 15 फरवरी तक जिला पंचायत का आरक्षण निर्गत किया जाएगा। क्षेत्र पंचायत प्रमुख का जनपदवार आरक्षण एवं विकास खंड वार प्रधानों के पदों के आरक्षण का चार्ट तैयार कर जनपदों को उपलब्ध कराया जाएगा। 16 से 17 फरवरी तक निदेशालय पर जिला पंचायतराज अधिकारी और अपर मुख्य अधिकारी का प्रशिक्षण होगा। 18 से 19 फरवरी तक विकास खंड अधिकारियों को जिले पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। 20 फरवरी से एक मार्च तक आरक्षित ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत के आरक्षित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के आवंटन का डीएम द्वारा प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
दो से तीन मार्च तक ग्राम पंचायत के आरक्षित प्रधानों, ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत के आरक्षित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र के आवंटन की प्रस्तावित सूची को चस्पा किया जाएगा। चार मार्च से आठ मार्च तक इन प्रस्तावों पर आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। नौ मार्च को आपत्तियों को जिला पंचायत अधिकारी कार्यालय में एकत्रित किया जाएगा। 10 से 12 मार्च तक डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा आपत्तियों का परीक्षण व निस्तारण करके अंतिम सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
13 से 14 मार्च तक आरक्षित ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधानों, ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों व जिला पंचायतों के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 15 मार्च को उल्लिखित प्रारूप पर आरक्षित ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत के आरक्षित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों की सूचना उपलब्ध कराई जाएगी।