{"_id":"603d35608ebc3ed63c4bc75a","slug":"dr-pundhir-got-kala-bhushan-award-hathras-news-ali2575528108","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. पुंढीर को मिला कला भूषण सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. पुंढीर को मिला कला भूषण सम्मान
विज्ञापन
डॉ. राजेंद्र सिंह पुंढीर।
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
सिकंदराराऊ के गांव टटी डंडिया निवासी राजेंद्र सिंह पुंढीर को उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान संस्कृत विभाग द्वारा कला भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया है। सम्मान स्वरूप उन्हें दो लाख रुपये मिलेंगे। डॉ. पुंढीर बरेली कॉलेज बरेली के चित्रकला विभाग के विभागाध्यक्ष रहे हैं। वह 51 विद्यार्थियों को शोध भी करा चुके हैं। वह आरएसएस में भी कई दायित्वों पर रहे हैं। वह आपातकालीन में जेल भी जा चुके हैं।
उनके पुत्र विश्वास बहादुर पुंढीर शहर में आदर्श नगर में रहते हैं और अधिवक्ता हैं। डॉ. पुंढीर के कला भूषण से सम्मानित होने की जानकारी मिलते ही काफी अधिवक्ताओं व अन्य लोगों ने खुशी जाहिर की है। इनमें बाबू सिंह जादौन, रामवीर सिंह दादू, लेखपाल सिंह, आमेंद्र बघेल, किशन सिंह, केपी सिंह बघेल आदि अधिवक्ता शामिल हैं।