{"_id":"65a968e70fe4ca4306053de8","slug":"dpro-received-threat-in-the-name-of-union-minister-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: केंद्रीय मंत्री के नाम से डीपीआरओ को मिली धमकी, दी तहरीर, रिपोर्ट कराने को एसपी को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: केंद्रीय मंत्री के नाम से डीपीआरओ को मिली धमकी, दी तहरीर, रिपोर्ट कराने को एसपी को लिखा पत्र
Fri, 19 Jan 2024 03:36 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Fri, 19 Jan 2024 03:36 AM IST
सार
केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल के नाम से हाथरस की जिला पंचायतराज अधिकारी सुबोध जोशी को धमकी मिली है। डीपीआरओ ने थाने में तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसपी को पत्र भी लिखा है।
विज्ञापन
थाने तहरीर देने पहुंची हाथरस डीपीआरओ सुबोध जोशी
- फोटो : संवाद
विस्तार
हाथरस की जिला पंचायतराज अधिकारी सुबोध जोशी को फोन पर केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल के नाम से निलंबित कराने की धमकी मिली है। डीपीआरओ का आरोप है कि कॉल करने वाले ने उनसे अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया और पदीय दायित्वों का निर्वहन में बाधा पहुंचाते हुए धमकी दी। उन्होंने इस संबंध में कोतवाली मुरसान में तहरीर दी है और रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए एसपी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पत्र में डीपीआरओ सुबोध जोशी ने कहा है कि उन्होंने ग्राम पंचायत इसौंदा का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के समय पंचायत सचिवालय में ताला लगा मिला। ग्राम पंचायत सचिवालय किसी अज्ञात व्यक्ति के स्थान पर नियम विरुद्ध रूप से संचालित होते हुए पाया गया। ग्राम पंचायत में निर्मित आरआरसी की सड़क में घटिया ईंट एवं सामिग्री प्रयोग किया जा रहा था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि निरीक्षण के बाद 9756368888 से दो कॉल मोबाइल पर आईं। कॉल को जैसे ही रिसीव किया तो अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल आप से बात करेंगे। डीपीआरओ ने बताया कि फोन करने वाले ने राजनीतिक परिचय देते हुए कहा कि ग्राम प्रधान इसौंदा के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं करनी है। उन्होंने जवाब दिया कि नियमानुसार जितनी मदद हो सकेगी, मैं करुंगी।
डीपीआरओ का कहना है कि कॉल करने वाले व्यक्ति ने कहा कि तुम ग्राम प्रधान की जांच कर सकती हो, मैं तुम्हारी जांच करा सकता हूं। इसी तरह कई डीपीआरओ पर हुई कार्रवाई के बारे में उन्हें अवगत कराया। डीपीआरओ ने तहरीर में कहा है कि दूसरे अन्य तरीकों से जांच कराकर तुम्हारा स्थानांतरण अथवा तुम्हें निलंबित करा दूंगा।
उन्होंने कहा कि उन्हें धमकी मत दीजिए। उनके पास आईफोन होने के कारण वह कॉल की रिकॉडिंग नहीं कर सकीं। डीपीआरओ ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर कहा है कि इस मोबाइल नंबर के विरुद्ध अशोभनीय भाषा का प्रयोग एवं मानसिक दबाव, पदीय कर्तव्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में बाधा पहुंचाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई जाए।