फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   DP will be no loose boxes theft

खुले पड़े डीपी बॉक्सों से नहीं हो सकेगी बिजली चोरी

Sat, 14 May 2016 11:57 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 14 May 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
सादाबाद। आरएपीडीआरपी योजना के तहत कस्बे में जगह जगह लगाए गए विद्युत पोलों पर लगे खुले पडे़ डीपी बॉक्सों को सील किया जाएगा। अधिशासी अभियंता ने एसडीओ और जेई को इस संबंध में आवश्यक  दिशा निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


कस्बे में लगे विद्युत खंभों पर विभाग ने बिजली चोरी को रोकने के लिए डीपी बॉक्स लगाए थे, लेकिन यही डीपी बॉक्स चोरी का जरिया बन गए। खुले पड़े होने के कारण इन डीपी बॉक्स से बिजली चोर कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे हैं। मकानों के नजदीक लगे पोलों से तो सबमर्सिबल तक चलाई जा रही हैं। इससे विभाग को रोजाना काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। इसलिए विद्युत वितरण खंड चतुर्थ के अधिशासी अभियंता मुकेश कुमार ने एसडीओ हरिओम सोनी और अवर अभियंता प्रहलाद सिंह को निर्देशित किया कि कस्बे में सबसे पहले उन डीपी बॉक्सों को बंद किया जाए, जो कि मकानों के काफी नजदीक लगे हुए हैं। डीपी बॉक्स सील लगाने का यह अभियान सोमवार से शुरू किया जाएगा। 
विज्ञापन


रात 9 से सुबह 6 बजे तक रोकी जाएगी बिजली चोरी 
बिजली चोरी को रोकने के लिए अब कस्बे में रात के समय भी अभियान चलाया जाएगा। एक्सईएन मुकेश कुमार ने बताया कि सादाबाद आरएपीडीआरपी स्कीम के तहत आता है, जिसके तहत टाउन की लाइन हानियां घटाकर 15 फीसदी तक कम करने का लक्ष्य है, लेकिन कस्बे में कई स्थानों पर रात के समय कटिया डालकर बिजली की चोरी की जा रही है, जिससे विभाग के लिए लाइन हानि घटाना बेहद मुश्किल हो रहा है। इसलिए कस्बे के निरंजन बाजार, कूपा गली, पंडितान गली के सामने नई बस्ती तथा बिनोवा नगर में रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। बाहरी टीमें भी इस अभियान में शामिल रहेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed