{"_id":"64de560767c804d49f0b9a95","slug":"dowry-killer-husband-including-four-arrested-and-sent-to-jail-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: दहेज हत्यारोपी पति समेत चार गिरफ्तार कर भेजे जेल, फंदा लगाकर कर दी थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: दहेज हत्यारोपी पति समेत चार गिरफ्तार कर भेजे जेल, फंदा लगाकर कर दी थी हत्या
Thu, 17 Aug 2023 10:47 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 17 Aug 2023 10:47 PM IST
सार
रजनी की शादी क्षेत्र के गांव पोरा निवासी शिवेंद्र पुत्र चरन सिंह के साथ सामर्थ्य अनुसार दान दहेज देकर की थी। लेकिन, ससुरालवाले इससे संतुष्ट नहीं थे। वे और दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर वे रजनी को शारीरिक एवं मानसिक रूप से उत्पीड़न करने लगे। छह अगस्त की रात साढ़े आठ बजे करीब ससुराल वालों ने फंदा लगाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
जेल भेजे प्रतीकात्मक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के सिकंदराराऊ कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बृहस्पतिवार को गांव रतिभानपुर से दहेज हत्या के आरोपी पति समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में मृतका के पिता ने आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार सिंह ने बताया कि सात अगस्त को शेर सिंह पुत्र रामस्वरूप निवासी गांव पिलुआ जिला एटा ने रिपोर्ट में कहा था कि उन्होंने अपनी 24 वर्षीय पुत्री रजनी की शादी क्षेत्र के गांव पोरा निवासी शिवेंद्र पुत्र चरन सिंह के साथ सामर्थ्य अनुसार दान दहेज देकर की थी। लेकिन, ससुरालवाले इससे संतुष्ट नहीं थे।
विज्ञापन
वे और दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर वे रजनी को शारीरिक एवं मानसिक रूप से उत्पीड़न करने लगे। छह अगस्त की रात साढ़े आठ बजे करीब ससुराल वालों ने फंदा लगाकर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
रिपोर्ट में पति शिवेंद्र, सास जयवंती देवी, प्रवेंद्र, मुनेंद्र, अर्चना, शिलेंद्र की दूसरी बहन व नंदोई जयपाल सिंह निवासी गांव अंडौली थाना हसायन को नामजद किया गया। बृहस्पतिवार को एसआई अहमद हसन ने सूचना पर दबिश देकर आरोपी पति शिवेंद्र, सास जयवंती देवी, प्रवेंद्र, देवर मुनेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में लगी हुई है।