फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Door-to-door verification of voters will be done from July 21

Hathras News: 21 जुलाई से घर-घर जाकर होगा मतदाताओं का सत्यापन

Fri, 14 Jul 2023 01:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 14 Jul 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
Door-to-door verification of voters will be done from July 21
तहसील सभागार में बीएलओ के साथ बैठक करतीं एसडीएम लवगीत कौर।  संवाद - फोटो : samvad
लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बृहस्पतिवार को तहसील के सभागार में एसडीएम लवगीत कौर की अध्यक्षता में बीएलओ एवं सुपरवाइजर की बैठक हुई।
विज्ञापन




एसडीएम ने बीएलओ एवं सुपरवाइजर को निर्देश दिए कि मतदाताओं के घर-घर जाकर उनका सही सत्यापन करें। आयोग द्वारा घोषित पुनरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार 21 जुलाई से 21 अगस्त तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन के दौरान परिवर्धन, सूची से नाम कटने एवं संशोधन का कार्य भी बीएलओ द्वारा किया जाएगा।




इस कार्य का सुपरवाइजर द्वारा निरीक्षण किया जाएगा। प्रत्येक मतदाता केंद्र का भौतिक सत्यापन 27 जुलाई तक देने के निर्देश दिए। यदि कोई मतदाता केंद्र जर्जर घोषित किया गया है तो उसकी जगह नया मतदान केंद्र बनाने का प्रस्ताव भी भेजा जाएगा। एसडीएम ने बताया कि तहसील में 125 मतदान केंद्र एवं 187 बूथ हैं। तहसीलदार कीर्ति चौधरी, नायब तहसीलदार लियाकत अली, बीईओ अखिलेश प्रताप सिंह एवं कानूनगो सत्यप्रकाश शर्मा एवं टिंकू खान एवं बीएलओ एवं सुपरवाइजर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed