फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Doctors unavailable during emergency; directives issued for action.

Hathras News: इमरजेंसी में नहीं मिले डॉक्टर, कार्रवाई के निर्देश

Sun, 14 Jun 2026 01:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Doctors unavailable during emergency; directives issued for action.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मुरसान का निरीक्षण किया। इमरजेंसी वार्ड में मेडिकल अफसर डॉ. विनीत सक्सेना अनुपस्थित मिले, इस पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने सीएमओ को संबंधित चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि आपातकालीन सेवाओं में चिकित्सकों की उपस्थिति हर हाल में सुनिश्चित होनी चाहिए। ओपीडी सेवाएं सुचारु मिलीं और चिकित्सक मरीजों का उपचार करते पाए गए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन की उपलब्धता भी संतोषजनक मिली। डीएम ने पेयजल, पार्किंग और अन्य सुविधाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। स्वास्थ्य अधिकारियों को सभी सेवाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed